अध्यात्म

अपने संकट से पाना चाहते हैं छुटकारा तो लाल किताब के अनुसार शनिवार को करें ये काम, मिलेगा सुख

जैसा कि आप लोग जानते हैं शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है, इस दिन शनि देव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, ऐसा बताया जाता है कि शनि देव की पूजा करने से लोगों के सभी संकट दूर होते हैं, यदि किसी व्यक्ति की पूजा से शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं तो उस व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां शनि महाराज दूर करते हैं, इसके अलावा कई उपाय होते हैं जो आप शनिवार के दिन करके अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है यह हमेशा मनुष्य के कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ठीक है तो इसकी वजह से उस व्यक्ति को सुख की प्राप्ति होती है परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, परंतु आप कुछ सरल से उपाय करके शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, आज हम आपको लाल किताब के अनुसार ऐसे कुछ कार्यों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको शनिवार के दिन करके आप शनि को शुभ बना सकते हैं।

आइए जानते हैं लाल किताब के अनुसार शनिवार को कौन से करें काम

  • अगर आप शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे शाम के समय जल अर्पित कीजिए और तिल के तेल का दीपक जलाइए, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको यह कार्य कम से कम 11 शनिवार तक करना होगा।
  • आप शनिवार के दिन भैरव महाराज की उपासना करें, इसके अलावा आप शनिवार का व्रत रखिए, शनिवार के दिन आप मदिरा का सेवन भूलकर भी ना करें, आप शनिवार के दिन भैरव मंदिर में जाकर मदिरा अर्पित कीजिए।

  • जो लोग असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हैं उनके ऊपर हमेशा शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है, इसलिए आप जरूरतमंद लोगों की सहायता और दान अवश्य कीजिए, अगर आप काला जूता जरूरतमंद लोगों को दान करते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में शुभ फल मिलता है।
  • अगर आप शनिवार के दिन कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और सिक्का डालकर इसमें अपनी परछाई देखकर, तेल मांगने वाले को दान देते हैं या फिर किसी शनि मंदिर में जाकर यह कटोरी रखते हैं तो इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होना आरंभ हो जाती है, परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको यह उपाय कम से कम 5 शनिवार तक करना होगा, इस उपाय को करने से शनि की पीड़ा कम होती है।
  • अगर आप रोजाना नियमित रूप से कौवे को रोटी खिलाते हैं तो इससे शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

उपरोक्त लाल किताब के अनुसार शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ कार्य बताए गए हैं, यदि आप यह कार्य करते हैं तो आपको शनि पीड़ा से मुक्ति मिलेगी और आपका जीवन खुशहाल बनेगा, अगर आपको इन उपायों को करने में किसी प्रकार की दिक्कत हो रही है तो आप लाल किताब के विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं, यदि आप इन उपायों को ठीक प्रकार से करेंगे तो इसका लाभ आपको अपने जीवन में देखने को अवश्य प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button