अध्यात्म

मनोकामना अनुसार महाशिवरात्रि पर करें शिव जी का अभिषेक, जानिए कौन सी चीज से मिलेगा कौन सा फल

देवों के देव महादेव को महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही प्रिय है, ऐसा बताया जाता है कि इस दिन भगवान शिव जी का अभिषेक और कुछ चीजें अर्पित करके व्यक्ति अपनी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकता है, शिवजी की पूजा में द्रव्य का इस्तेमाल किया जाता है और अभिषेक के दौरान इन्हें अर्पित करने से मनुष्य को अलग अलग फल की प्राप्ति होती है, लोग शिवजी की पूजा में बहुत सी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से कौन सी चीजें अर्पित करके आपको क्या फल मिल सकता है? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं कौन से अभिषेक से आपको मिलेगा क्या फल

मीठा जल या मीठा दूध

अगर आप बुद्धि की प्राप्ति करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि पर शिव जी का अभिषेक मीठे जल या मीठे दूध से कीजिए।

घी

अगर आप अपने वंश में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो ऐसे में आप शिवजी का अभिषेक घी से कर सकते हैं।

गंगाजल

अगर आप महाशिवरात्रि पर शिवजी की पूजा के दौरान गंगाजल या फिर शुद्ध जल अर्पित करते हैं तो इससे आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है, ऐसा करने से आपका सौभाग्य बढ़ेगा।

पंचामृत

अगर आपकी कोई अधूरी मनोकामना है, अगर आप उसको जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं तो इस स्थिति में आप पंचामृत से शिवजी का अभिषेक करें इससे आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

गन्ने का रस

अगर आप लक्ष्मी की प्राप्ति करना चाहते हैं तो ऐसे में आप महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव जी का अभिषेक गन्ने के रस या फिर फलों के रस से करें, इससे आपको धन-धान्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

छाछ

अगर आपकी कोई पुरानी शारीरिक परेशानी है तो ऐसे में आप शिवजी का अभिषेक छाछ से करें, इससे आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और शारीरिक समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा।

सुगंधित तेल

अगर आप शिवजी का अभिषेक सुगंधित तेल से करते हैं तो इससे आपको भोग की प्राप्ति होती है।

सरसों का तेल

अगर आप अपने शत्रुओं से मुक्ति पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि पर शिव जी का अभिषेक सरसों के तेल से करें, इससे आपके शत्रुओं का नाश होगा।

गाय का दूध

अगर आप शिवलिंग पर गाय के दूध से अभिषेक करते हैं तो इससे घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है, इसके अलावा आपके घर में धन की कमी नहीं रहेगी और माता लक्ष्मी जी आपके घर में निवास करेंगीं।

महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही जल्द आने वाला है, 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व पड़ रहा है, इस दिन सभी लोग शिव जी की भक्ति में लीन रहेंगे और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए इनकी पूजा-अर्चना करेंगे, ऐसी स्थिति में आप कुछ विशेष चीजों से शिवजी का अभिषेक करके अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं, उपरोक्त कुछ चीजों के बारे में आपको जानकारी दी गई है, अगर आप अपनी मनोकामना अनुसार इन चीजों को शिवजी की पूजा के दौरान चढ़ाते हैं तो इससे आपकी इच्छाएं जल्द से जल्द पूरी होंगी, भगवान शिव जी की कृपा से आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती है, अगर आप अपने सच्चे मन से इनकी पूजा-अर्चना करेंगे तो यह आपकी पुकार अवश्य सुनेंगे, क्योंकि भगवान शिवजी अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा देखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button