राशिफल

राशिफल 3 अप्रैल 2023: आज महादेव इन 6 राशियों की हर मनोकामना करेंगे पूरी, दुखों का होगा नाश

आज हम आपको सोमवार 3 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 3 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। आज आपको लाभ के कई सारे मौके हाथ लग सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। इस राशि के बच्चे आज कुछ क्रिएटिव करेंगे। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे हैं। काफी लंबे समय से अगर आपको किसी बात को लेकर चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीकों पर काम करने वाले हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अटके हुए काम पूरे कर लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आज आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज कोई नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान सम्मान दिलाएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। निवेश से जुड़े हुए कुछ बेहतर मौके मिलने की संभावना है। आज नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों पर से छुटकारा मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आप अपने हर काम को जोश के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास बहुत ही जल्द रंग लाएंगे। आज आप खुले मन से बात करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने की संभावना बनी हुई है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के शिक्षकों को विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग मिठाइयों का बिजनेस कर रहे हैं, उनकी दुकान पर आज कोई बड़ा व्यक्ति आ सकता है। बड़े भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अटका हुआ काम पूरा होगा। घर के लिए किसी नए सामान की खरीदारी कर सकते हैं। अचानक किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, उनसे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप कोई नया काम करने के लिए परिवार वालों से बातचीत कर सकते हैं। इस राशि के अविवाहितों के लिए घर पर रिश्ते की बात चल सकती है। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। आपको अपनी मेहनत से अच्छी कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। इस राशि के छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आज आप अच्छे संगीत को सुनेंगे, आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। कामकाज में कुछ नई योजनाएं लागू कर सकते हैं, जिससे आपको भारी लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लेंगे तो आपका काम आसानी और सरलता से पूरा हो जाएगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से आपको अपने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। संगीत से जुड़े लोगों को आज नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना बनी हुई है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आज आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो नुकसानदायक साबित होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करने होंगे, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए सही समय है। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य परिणाम लेकर आया है। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने के कारण आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। परिवारवालों के लिए भी समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो जाएगा। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। भाई बहनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आपके लिए काफी सुनहरा रहने वाला है। आज आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे मिलकर आपको अच्छा महसूस होगा। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जिन समस्याओं का आपको समाधान अभी तक नहीं मिल रहा था, आज वह सुलझ जाएगा। आज पैसों से जुड़े मामलों में गंभीरता दिखाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। किसानों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज किसी काम में आपको पिताजी की मदद मिलेगी, जिससे आपका कार्य आसानी से पूरा हो जाएगा। सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप जीवनसाथी के साथ किसी होटल में डिनर करने का प्लान बना सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप अपने सोचे हुए कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। आप अपनों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। आपको अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने देना है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल होंगे। परिवार की खुशियों में वृद्धि होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button