अध्यात्म

सालों बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा राजयोग, जानिए किस प्रकार पूजा करके मिलेगी भोलेनाथ की कृपा

महाशिवरात्रि का दिन भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने का सबसे उत्तम दिन माना गया है, इस बार शिवरात्रि 21 फरवरी 2020 यानी शुक्रवार के दिन पड़ रही है, महाशिवरात्रि के दिन लोग भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करते हैं और भोलेनाथ को प्रसन्न करने की हरसंभव कोशिश करते हैं, ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि इस बार की महाशिवरात्रि बहुत ही खास रहने वाली है, जी हां, क्योंकि इस महाशिवरात्रि पर ग्रहों की विशेष स्थिति का निर्माण हो रहा है।

इस वर्ष की महाशिवरात्रि पर शनि अपनी चाल बदलकर मकर राशि में आने वाले हैं, जिसकी वजह से शश योग बनेगा, जो कि एक राजयोग होता है, इसके अतिरिक्त मकर राशि में शनि और चंद्रमा रहने वाले हैं, महाशिवरात्रि के दिन कुंभ में सूर्य बुध की युति रहेगी और शुक्र भी अपनी उच्च राशि मीन में रहने वाला है, कुल मिलाकर इस दिन राज योग बन रहा है, ऐसी स्थिति में आप किस प्रकार भोलेनाथ की पूजा करके इनको प्रसन्न कर सकते हैं और अपनी पूजा का उत्तम लाभ प्राप्त करेंगे? आज हम आपको इस लेख में यही जानकारी देने वाले हैं।

महाशिवरात्रि पर इस काम से भगवान शिव जी होंगे प्रसन्न

  • महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव जी को खुश करने का सबसे उत्तम दिन होता है, इस दिन सभी शिव भक्तों भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, बहुत से लोग ऐसे हैं जो व्रत और उपासना करते हैं ताकि इनकी भक्ति से महादेव खुश हो जाए, आप महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की आराधना करें इससे महादेव आपसे विशेष रूप से प्रसन्न होंगे।
  • आप महाशिवरात्रि वाले दिन प्रातः काल में जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर शिव मंदिर में जाएं और शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग की पूजा करें और जल चढ़ाएं, इतना करने के बाद आप शिवलिंग पर घी, दही और शक्कर अर्पित कीजिए या फिर आप शिवलिंग पर दूध भी चढ़ा सकते हैं।

  • आप शिवलिंग को जल से अच्छी तरह से साफ करने के पश्चात इस पर चंदन का तिलक और बेलपत्र, फल अर्पित कीजिए, उसके बाद आप शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जला दीजिए और भगवान शिव जी की विधि विधान पूर्वक पूजा करें, मात्र यह छोटा सा कार्य करके और विधि विधान पूर्वक भोलेनाथ की पूजा करके आप इस राजयोग का लाभ उठा सकते हैं, अगर आप इस प्रकार से भोलेनाथ की पूजा करेंगे तो इससे आपके ऊपर इनकी कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहेगी और आपको अपनी पूजा का पूर्ण फल मिलेगा।

ऐसा माना जाता है कि भोलेनाथ कभी भी अपने भक्तों को निराश नहीं करते हैं, भोलेनाथ अपने भक्तों की सच्ची भक्ति से ही प्रसन्न हो जाते हैं, उपरोक्त महाशिवरात्रि के राजयोग पर किस प्रकार से भोलेनाथ की पूजा करके उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है? इसके बारे में जानकारी दी गई है, अगर आप इस विधि विधान पूर्वक महाशिवरात्रि पर शिव जी की पूजा करते हैं तो इससे भोलेनाथ आपसे प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे, आप इन कुछ सरल से कामों को करके महाशिवरात्रि पर बन रहे राजयोग का फायदा उठा सकते हैं और अपने जीवन में अच्छे फल की प्राप्ति कर पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button