अध्यात्म

अगले 2 हफ्ते इन 4 राशियों की रहेगी चांदी, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से खूब कमाएंगे पैसा

धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हर कोई पाना चाहता है। जिसके ऊपर मां का हाथ होता है उसे पैसों की कभी कोई दिक्कत नहीं आती है। कई बार ये भाग्य का भी खेल होता है। आपके अच्छे और बुरे दिन आपकी राशि और उससे जुड़े ग्रहों पर निर्भर करते हैं। 15 से 30 जून तक सूर्य, शुक्र और मंगल अपनी राशि बदल रहे हैं। ऐसे में अगले दो सप्ताह 4 विशेष राशियों के लिए लाभकारी रहेंगे।

मेष राशि

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के भी योग हैं। बिजनेस में मुनाफा अधिक होगा। किसी काम से दूर की यात्रा हो सकती है। दोस्तों से काफी मदद मिलेगी। पुराने अटके कार्य समय पर पूर्ण होंगे। जिनकी शादी नहीं हो रही उनका भी विवाह का योग बन रहा है। पैसों की कोई दिक्कत नहीं रहेगी। धन आगमन के नए साधन खुलेंगे। तरक्की पर तरक्की होगी। हर तरफ से पैसा आएगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि

यदि कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये समय अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। आपके हिसाब से चीजें होंगी। भाग्य आपका साथ देगा। हर काम किस्मत के भरोसे हो जाएगा। ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। छात्रों के लिए भी समय उत्तम है। परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन की कोई कमी नहीं रहेगी। उधारी का पैसा वापस मिल जाएगा। आय के साधन बढ़ जाएंगे। पैसा व्यर्थ खर्च नहीं होगा। सेविंग बढ़ जाएगी। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा।

वृश्चिक राशि

घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। बिजनेस का विस्तार होगा। ग्राहकी बढ़ जाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी शुभ काम से यात्रा हो सकती है। ये दो सप्ताह भाग्य आपका पूरा साथ देगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। अपनों से मुलाकात मानसिक शांति देगी। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। नौकरी में तरक्की होगी। घर में बरकत बनी रहेगी। पैसा आता रहेगा। अपनों से आर्थिक मदद मिलेगी। पुराने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि

मकान, वाहन और दुकान खरीदने या बेचने के लिए ये समय अच्छा है। जीवन में सुख बढ़ जाएंगे। दुख कम हो जाएंगे। घर में शांति रहेगी। पारिवारिक गृह कलेश समाप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। अचानक धन लाभ होगा। पुराने अटके काम पूर्ण होंगे। अपनों का प्यार और दुलार मिलेगा। कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये समय उत्तम है। किसी अच्छे काम से लंबी और सुखद यात्रा हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button