राशिफल

इन तीन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगा कोई शुभ समाचार, किस्मत देगी साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के परिवर्तन देखने को मिलते हैं। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर शनि देव मेहरबान रहेंगे और कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। हर क्षेत्र में किस्मत पूरा साथ देगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर शनि देव रहेंगे मेहरबान

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा भविष्य में अच्छा लाभ देगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आमदनी अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। बच्चों की तरफ से उन्नति की शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय उन्नति से भरा रहेगा। शनि देव की कृपा से व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आपको कई क्षेत्रों से भरपूर लाभ मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में पिताजी की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम प्रगति पर आएगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। ज्यादातर मामलों में किस्मत आपका पूरा साथ देगी। कैरियर से जुड़ा हुआ कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय उन्नति से भरा रहेगा। शनिदेव की कृपा से बड़ी मात्रा में आपके हाथ धन लाभ लग सकता है, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी का मामला अगर चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप अपने भविष्य के लिए धन एकत्रित करने में सफल हो सकते हैं। व्यापार की गति तेज होगी। अनुभवी लोगों की मदद से आप लगातार अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिलेजुले परिणाम हासिल होंगे। कार्य क्षेत्र में शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप अपने व्यापार में नई-नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर आपको अधिक परेशानी होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आ सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आसपास का वातावरण थोड़ा नकारात्मक हो सकता है, इसलिए आप अपने ऊपर नकारात्मकता हावी मत होने दीजिए। माता-पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। घर में किसी सदस्य की शादी की बात आगे बढ़ सकती है, जिससे घर में खुशहाल माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने व्यवहार पर थोड़ा काबू रखें। बात-बात पर आपको अधिक गुस्सा आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद मिल सकती है।

तुला राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। घरेलू सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्च ऊपर कंट्रोल रखना होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। वाहन चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। दान-पुण्य की तरफ आपका अधिक ध्यान रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच तालमेल खराब हो सकते हैं इसलिए आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश कीजिए। अगर आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर समस्या चल रही है तो आप उसका बैठकर शांतिपूर्वक समाधान निकाल सकते हैं। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

धनु राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। आसपास के वातावरण का आपके ऊपर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। कामकाज के प्रति आपको काफी धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी पाने के लिए आपको अधिक भागदौड़ और संघर्ष करना पड़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण आपका कहीं भी मन नहीं लगेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की जरूरत है।

मकर राशि वाले लोगों को मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। दोस्तों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। निवेश संबंधित कामों को करने से पहले आप सोच-विचार जरूर करें अन्यथा नुकसानदेह साबित होगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से संतुष्टि और कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप बेहद खुश रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button