अध्यात्म

भगवान की आराधना करने वाले जान लें यह काम की बात, देवीय कृपा से जीवन की परेशानियां होंगी दूर

देशभर में धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है, इसी वजह से हमारा देश धार्मिक देशों में से एक माना जाता है, हमारे देश में अध्यात्म में गहरी आस्था रखने वाले लोग नियमित रूप से पूजा-पाठ, भजन और भगवान का स्मरण अवश्य करते हैं, मान्यता अनुसार जो व्यक्ति ईश्वर पर आस्था रखता है उसको मानसिक शांति के साथ-साथ देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है, जिसकी वजह से जीवन की तमाम परेशानियां दूर होती हैं और व्यक्ति को सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

अगर आप भी रोजाना नियमित रूप से पूजा पाठ करते हैं तो भगवान की आराधना में कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है, अगर आप इन चीजों का ध्यान रखते हैं तो इससे देवी देवता आपसे प्रसन्न होंगे और आपके जीवन के कष्ट दूर हो सकते हैं, आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको आप अवश्य कीजिए।

आइए जानते हैं नियमित पूजा-पाठ करने वाले लोगों को कौन से करने चाहिए काम

  • वैसे देखा जाए तो हर कोई व्यक्ति अपने घर के अंदर पूजा स्थल अवश्य बनाता है, जहां पर घर परिवार के सदस्य रोजाना सुबह और शाम पूजा पाठ करते हैं, परंतु अगर आप अपने घर में मंदिर की स्थापना करवा रहे हैं तो उस समय के दौरान आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है, जब आप घर के मंदिर में कोई प्रतिमा रखते हैं तो उनकी प्राण प्रतिष्ठा आवश्यक है, उसके पश्चात ही आप प्रतिमा स्थापित कीजिए।
  • अगर आप अपनी राशि अनुसार देवी देवताओं की नियमित रूप से पूजा अर्चना करते हैं तो इससे आपको सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होती है, इतना ही नहीं बल्कि देवी देवताओं की कृपा से आपके सभी कार्य सफल होते हैं।

  • हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र पौधा माना जाता है, जिस घर के अंदर तुलसी का पौधा लगा होता है और जहां पर तुलसी के पौधे की नियमित रूप से पूजा की जाती है उस घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है, इसलिए घर के सदस्य का मुखिया और स्त्री विशेष रूप से अपने घर में लगे तुलसी के पौधे की पूजा करें, इससे आपको लाभ मिलेगा।
  • गाय में देवी देवताओं का वास माना जाता है, हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, मान्यता अनुसार अगर आप नियमित रूप से गाय को रोटी खिलाते हैं और हरा चारा खिलाते हैं तो इससे आपके जीवन में सुख की प्राप्ति होती है, जो लोग गाय की सेवा करते हैं उनके घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है और माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना रहता है, गाय की सेवा करने से घर में सरस्वती का वास होता है और घर में खुशियां आती है।

  • अगर आप प्रसिद्धि हासिल करना चाहते हैं तो रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए, महामृत्युंजय मंत्र का जाप रोजाना नियमित रूप से 108 बार करना चाहिए इसके अलावा आप गायत्री मंत्र का जाप अपनी राशि अनुसार करें।
  • दान पुण्य करना शुभ माना जाता है, इसलिए आप अपनी आमदनी में से एक हिस्सा जरूरतमंद लोगों को दान अवश्य कीजिए, अगर आप जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं तो इससे आपको फायदा मिलता है और ईश्वर की कृपा दृष्टि आप के ऊपर हमेशा बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button