अध्यात्म

एकाक्षी नारियल साक्षात लक्ष्मीजी का है रूप, करें यह उपाय आर्थिक संकट का नहीं करना पड़ेगा सामना

पूजा पाठ में एकाक्षी नारियल का विशेष महत्व माना जाता है, ऐसा बताया जाता है कि एकाक्षी नारियल साक्षात माता लक्ष्मी जी का स्वरूप है, यदि इसकी पूजा घर के अंदर की जाए तो व्यक्ति के घर के अंदर सदैव लक्ष्मी जी का वास रहता है और हमेशा इनकी कृपा दृष्टि व्यक्ति पर बनी रहती है, अगर आप कोई शुभ मुहूर्त देखकर एकाक्षी नारियल की पूजा करते हैं और घर के अंदर एकाक्षी नारियल की स्थापना करते हैं तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है, वैसे सामान्य नारियल की आकृति में 3 छिद्र दिखाई देते हैं जिनको आम भाषा में दो आंखें और एक मुख्य कहा जाता है, परंतु एकाक्षी नारियल में सिर्फ दो ही छिद्र होते हैं, जिनको एक मुख और एक आंख कहा जाता है, एकाक्षी नारियल में तीन के स्थान पर दो रेखाएं दिखाई देती है।

आज हम आपको एकाक्षी नारियल के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, अगर आप एकाक्षी नारियल की पूजा करते हैं और कुछ उपाय अपनाते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और आपको आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

एकाक्षी नारियल के उपाय

  • अगर आपके घर परिवार में धन से जुड़ी हुई समस्या उत्पन्न हो रही है तो इसके लिए आप रवि पुष्य के दिन एकाक्षी नारियल को विधि-विधान पूर्वक घर में स्थापित कीजिए, ऐसा करने से घर में पैसों की कमी दूर होती है, आप रवि पुष्य नक्षत्र के दिन नारियल की चावल, कुमकुम, चंदन, केसर से पूजा करें इससे घर में बरकत होगी।
  • अगर धन से जुड़ी हुई कोई परेशानी या फिर अन्य कोई परेशानी की वजह से आप काफी चिंतित है तो ऐसे में आप मां दुर्गा के किसी भी मंदिर में जाकर एकाक्षी नारियल इनको अर्पित करें और साथ ही चुनरी, माला भी मां के चरणों में अर्पित कीजिए, इससे आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी।
  • आप मंगलवार की शाम को एकाक्षी नारियल का यह उपाय कीजिए, आप नारियल पर सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बनाकर इसको हनुमानजी को अर्पित करें, इससे आपके जीवन के कई कष्ट दूर होंगे।

  • अगर आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा के समक्ष एकाक्षी नारियल की स्थापना करके कलश स्थापना करते हैं तो इससे आपके घर परिवार में सुख संपत्ति और वैभव का आगमन होता है।
  • अगर किसी व्यक्ति को शनि से बुरे प्रभाव मिल रहे हैं जिसकी वजह से वह अपने जीवन में हमेशा परेशान रहता है तो आप इस परेशानी से मुक्ति पाने के लिए एकाक्षी नारियल को नदी में प्रवाहित कर दीजिए, इस उपाय को अपनाने से बहुत शीघ्र ही शनि दोष दूर हो जाएंगे।

उपरोक्त एकाक्षी नारियल के उपायों के बारे में जानकारी दी गई है, मान्यता अनुसार एकाक्षी नारियल माता लक्ष्मी जी का ही रूप माना जाता है, अगर आप इसकी विधि विधान पूर्वक पूजा करते हैं और कुछ सरल से उपाय अपना लेते हैं तो इससे आपके जीवन से धन का अभाव दूर होगा और घर परिवार के लोगों के ऊपर हमेशा धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी, आप इन उपायों को अपनाकर अपने जीवन के बहुत से कष्ट दूर कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button