बॉलीवुड

माधुरी नहीं इस एक्ट्रेस पर मरते थे अनिल कपूर, पर हुआ कुछ ऐसा जिससे टूट गया अनिल का दिल

यहां न जाने कितने रिश्ते बनते हैं…और न जाने कितने टूटते हैं। प्यार चीज ही ऐसी है कि कभी भी किसी का भी दिल टूट जाता है। लेकिन प्यार वहीं तक अच्छा लगता है, जहां तक दोनों की खुशी मायने रखती हो। अगर प्यार बोझ बन जाए तो ऐसे रिश्ते से निकलना ही सही माना जाता है, क्योंकि बोझ भऱा रिश्ता आपको कभी भी खुशियां नहीं दे सकता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड स्टार के साथ भी देखा जाता है। जी हां, साथ में काम करते करते ये कलाकार अपने को स्टार के साथ ही अटैच हो जाते हैं, लेकिन ये सिर्फ उनका क्रश होता है। आज हम आपको जाने माने अभिनेता अनिल कपूर की लव स्टोरी से रूबरू कराएंगे। चो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में क्या खास है?

अनिल कपूर की लाइफ एकदम खुली किताब जैसी है। अनिल कपूर अपनी लाइफ को बेहरतर और मस्ती करते हुए जीते हैं। अनिल अपनी लाइफ का हर पन्ना सरेआम खोलने की हिम्मत रखते हैं। अब भले ही अनिल की उम्र हो चुकी है, लेकिन आज भी  इनके फिटनेस को कोई चैलेंज नहीं कर सकता है, जिसकी वजह सिर्फ यही है कि अनिल अपने आपको फिट रखने के लिए आज भी कड़ी मेहनत करते हैं। आप सभी जानते होंंगे कि अनिल को फैशन और स्टाइलिश लुक बहुत पहले से ही पसंद है।

जब अनिल का करियर अपने चरम पर था, तो अनिल का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। अनिल कपूर का नाम भले ही कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा हो, लेकिन अनिल एक ऐसी अभिनेत्री से प्यार करते थे, जिसे बहुत ही कम लोग जानते हैं। अनिल और माधुरी के रिश्ते को लेकर भी कई साऱी अफवाहे उड़ी थी। बात उन दिनों की है, जब माधुरी और अनिल कपूर फिल्म तेजाब की शूटिंग करते थे। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ती ही गई, लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को  कभी खुलकर नहीं सामने आने दिया। दोनों ही मीडिया से बात करने में भी कतराने लगे थे।

माधुरी और अनिल को देखकर यही लगता था कि दोनों के बीच कमाल की तालमेल है। ऐसा अभी भी देखा जाता है। कई ऐसे मौके आएं, जब दोनों की यह नजदीकियां सामने आई, लेकिन दोनों ने ही इसे सिर्फ अपना प्रोफेशनल ही रिश्ता बताया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनिल माधुरी से नहीं, बल्कि किसी और अभिनेत्री पर दिलों जान से मरते थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी लंबे अर्से तक डेट भी किया था। अनिल कपूर ने खुलासा किया था कि माधुरी नहीं बल्कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी थी।

पद्मिनी कोल्हापुरी और अनिल कपूर ने फिल्म वो सात दिन​ से डेब्यू किया था। पहली ही फिल्मे में ही दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर दिया था। दोनों की दोस्ती काफी अच्छी थी। लेकिन इन दोनों के बीच तब दरार आई, जब माधुरी के साथ अनिल कपूर ने फिल्म की। और उस फिल्म के बाद माधुरी और अनिल की लव स्टोरी का चर्चें हो रही थी, जोकि पद्मिनी को पसंद नहीं आया।

पद्मिनी ने इसको लेकर अनिल कपूर से झगड़ा भी किया और जब बात बढ़ गई तो दोनों ने अपनी राहे अलग कर ली। साथ ही आपको बता दें कि पद्मिनी ने अनिल के साथ शादी का भी सपना देख लिया था, पर दोनों का ही दिल टूट गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button