अध्यात्म

श्राद्ध में इन चीजों का जरूर करें दान, जीवन में धन की नहीं होगी कमी, पितर होंगे प्रसन्न

हर वर्ष पितृपक्ष पर पूर्वजों के लिए श्राद्ध कर्म किया जाता है। आपको बता दें कि 2 सितंबर से इस बार श्राद्ध आरंभ हो रहे हैं, लेकिन पहला श्राद्ध अगस्त मुनि को होता है जो भाद्र शुक्ल पूर्णिमा को लगता है। इस बार भाद्र शुक्ल पूर्णिमा 1 सितंबर को है। प्रतिपदा का पहला पितृ श्राद्ध 1 सितंबर 2020 को होगा। श्राद्ध के दिनों में पितरों के तर्पण हेतु दान-पुण्य और अन्य प्रकार के कर्मकांड किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो यदि श्राद्ध में व्यक्ति कुछ चीजों का दान करता है तो इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको आप श्राद्ध के दिनों में दान करें। इससे धन की प्राप्ति होगी और पितर प्रसन्न होंगे।

श्राद्ध में इन चीजों का करें दान

चांदी

अगर आप पितृपक्ष के दिनों में चांदी का दान करते हैं तो इसे पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है। शास्त्रों के अनुसार चांदी का दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है, जिसकी वजह से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

काला तिल

आप श्राद्ध में काले तिल का दान जरूर कीजिए। धार्मिक मान्यता अनुसार पितृपक्ष के दिनों में किसी भी चीज का दान करते समय हाथों में काले तिल को लेकर दान करना चाहिए। अगर आप कुछ अन्य चीजें दान नहीं कर सकते तो आप तिल का दान जरूर करें।

कपड़े

श्राद्ध के दिन आप पितरों के निमित्त वस्त्र दान जरूर करें, इससे पितरों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी। अगर आप श्राद्ध में धोती और दुपट्टा दान करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना गया है।

छतरी

अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे तो आप श्राद्ध में छतरी का दान अवश्य करें। मान्यता अनुसार यदि श्राद्ध में छतरी का दान किया जाता है तो इससे पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है।

जूते-चप्पल

अगर आप चाहते हैं कि श्राद्ध कर्म में पूर्वजों की आत्मा को शांति प्राप्त हो तो आप जूते चप्पल का दान अवश्य करें। शास्त्रों में जूते चप्पल का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। आप श्राद्ध के दिनों में जरूरतमंद व्यक्तियों को जूते चप्पल का दान करना ना भूलें।

गुड़ और नमक

शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध के समय गुड़ और नमक का दान अवश्य करना चाहिए। अगर आप यह चीज दान करते हैं तो इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और इनके आशीर्वाद से घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि श्राद्ध में नमक का दान करने से यम का भय समाप्त हो जाता है। यहां तक कि गृह क्लेश भी दूर होते हैं।

भूमि

शास्त्रों के अनुसार भूमि का दान सर्वोत्तम दान माना जाता है, परंतु वर्तमान समय में भूमि का दान करना इतना आसान नहीं है लेकिन अगर मनुष्य श्राद्ध के दिनों में पितरों की आत्मा की शांति के लिए भू-दान करता है तो यह बहुत ही शुभ माना गया है।

उपरोक्त श्राद्ध के दिनों में किन चीजों का दान करना शुभ होता है, इसके बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इन चीजों का दान करते हैं तो इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी और इनके आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अवश्य पसंद आई होगी। आप इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button