बॉलीवुड

भारत के दूसरे अंबानी हैं सुनील शेट्टी, इतना पैसा है उनके पास जानकर सोच में पड़ जाएंगे

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी को भला कौन नहीं जानता। सुनील शेट्टी ने एक्शन हीरो के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। बता दें, सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को बेंगलुरु कर्नाटक के पास मुल्की में हुआ। सुनील शेट्टी 60 साल के हो चुके हैं लेकिन उनकी उम्र सिर्फ नंबरों में बढ़ रही है। आज भी वह फिटनेस के मामले में नए अभिनेताओं को टक्कर देते हैं।

suniel shetty

उन्होंने अपने 30 साल के करियर में खुद की मेहनत के बलबूते पर फिल्म इंडस्ट्री में वो जगह बना ली जहां वह सिर्फ बिजनेस से ही करोड़ों की कमाई कर लेते हैं। सुनील शेट्टी ने ना सिर्फ हिंदी फिल्मों में काम किया बल्कि साउथ की कई फिल्मों में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं। आइए जानते हैं सुनील शेट्टी की संपत्ति के बारे में..

suniel shetty

ऐसा रहा सुनील शेट्टी का फ़िल्मी करियर
बता दें, सुनील शेट्टी ने साल 1992 में रिलीज हई फिल्म ‘बलवान’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती मुख्य किरदार में नजर आई थी। सुनील शेट्टी की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।

suniel shetty

इसके बाद उन्होंने अपने करियर में ‘गोपी किशन’, ‘मोहरा’, ‘सपूत’, ‘बॉर्डर’, ‘धड़कन’, ‘मैं हूं ना’, ‘रक्षक’, ‘हेरा फेरी’ और ‘दिलवाले’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और उनकी जोड़ी हर किसी के साथ पसंद की गई। बहुत कम लोग जानते लेकिन बता दे कि फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही सुनील शेट्टी ने साल 1991 में अपनी गर्लफ्रेंड माना से शादी रचा ली थी।

suniel shetty

इसके बाद उनके घर 2 बच्चों का जन्म हुआ। उनकी बेटी का नाम आथिया शेट्टी है तो बेटे का नाम अहान शेट्टी है। आथिया फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी है। बता दें, सुनील शेट्टी ने अपने करियर में लगभग 120 फिल्मों में काम किया है और उनकी ज्यादातर फ़िल्में सफल साबित हुई है।

suniel shetty

इतने करोड़ है सुनील शेट्टी की संपत्ति
बता दें, सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी बिजनेसवुमेन है तो वही सुनील शेट्टी भी अपने बिजनेस के जरिए करोड़ों की कमाई करते हैं। सुनील शेट्टी ने ‘भागम भाग’ और ‘खेल’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा उनके पास मुंबई में खुद का एक आलीशान रेस्टोरेंट है जहां से वह अच्छी खासी कमाई करते हैं। ना सिर्फ मुंबई में बल्कि साउथ इंडिया में उन्होंने अपने पॉपुलर रेस्टोरेंट की चेन भी बना रखी है।

suniel shetty

इसके अलावा सुनील शेट्टी का एक ‘आर’ नाम से लग्जरी फर्नीचर का शोरूम भी है जहां से वे अच्छी खासी कमाई करते हैं। पत्नी माना शेट्टी भी बिजनेस में हाथ बटांती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुनील शेट्टी सिर्फ अपने बिजनेस ही 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर लेते हैं।

suniel shetty

इसके अलावा सुनील शेट्टी के पास मुंबई में एक आलीशान बंगला है। वहीं खंडाला हिल स्टेशन में भी उनका लग्जरी फार्म हाउस है। इसके साथ ही सुनील शेट्टी के पास मर्सिडीज़ GLS 350 D, हमर, रेंज रोवर वॉग जैसी लग्जरी कारें शामिल है।

suniel shetty

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button