बॉलीवुड

बहन अंशुला में दिखी अर्जुन को अपनी मां की झलक, कहा- ‘भूल जाओ कि बेटे….’

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पानीपत को लेकर सुर्खियों में हैं। अर्जुन कपूर की इस फिल्म का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने काफी इमोशनल मैसेज भी लिखा है। जी हां, अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं, जिसकी वजह से तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत इश्कजादे से की थी, जिसे उनकी मां नहीं देख पाई थी। दरअसल, फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनकी मां दुनिया छोड़ चली, जिसका दुख अर्जुन को ताउम्र रहेगा। इतना ही नहीं, मां के गुजरने के बाद अर्जुन कपूर अपनी अंशुला कपूर के और भी ज्यादा करीब आ गये और दोनों ने ही एक दूसरे को दुख की घड़ी में संभाला। खैर, अभी हम बात अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर की कर रहे हैं, जिसमें अंशुला के साथ साथ उनकी मां मोना शौरी भी हैं।

अर्जुन ने शेयर की मां और बहन की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

Forget like father like son, its always like mother like daughter.

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on


अपनी मां को याद करते हुए अर्जुन कपूर ने बहन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि भूल जाओ बेटे पिता की तरह होते हैं, बल्कि बेटियां हमेशा अपनी मां की तरह होती हैं। गौरतलब है कि मोना शौरी के जाने के बाद अंशुला ने अर्जुन कपूर को काफी संभाला है। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर को अंशुला में अपनी मां मोना शौरी की झलक दिखती है, जिसके बारे में वे कई बार बात कर चुके हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला शौरी से बहुत प्यार करते हैं, जिसकी वजह से वे उनकी छोटी मोटी चीज़ों का बखूबी ध्यान रखते हैं।

फिल्म पानीपत में नज़र आएंगे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म पानीपत है, जिसके लिए वे खूब मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें खुद को गंजा भी करना पड़ा था, लेकिन यह फिल्म उनकी ड्रीम फिल्मों में से एक है। फिल्म पानीपत में अर्जुन के अलावा कृति सेनन, संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हापुरे और जीनत अमान मुख्य भूमिका में हैं, जिसे आशुतोष गोवारिकर निर्देशित कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है, लेकिन जल्दी ही दर्शकों के बीच आएगी।

मलाइका अरोड़ा को कर रहे हैं डेट

फिल्मों के अलावा अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी डेटिंग लेडी की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। जी हां, अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं, जिनके साथ शादी की खबरें भी रोज़ाना सामने आती रहती हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे से प्यार का इजहार करने में जरा भी पीछे नहीं हटते हैं, लेकिन शादी में अर्जुन की फैमिली रोड़ा बनी हुई है, जिसकी वजह से अभी काफी वक्त लग सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button