राशिफल

आज नरसिंह जयंती को बन रहा विशेष योग, इन राशियों के भाग्य में लिखा है कुछ अच्छा, होगा आर्थिक लाभ

ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार परिवर्तन होने की वजह से कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से उस राशि के व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं परंतु किसी राशि में इनकी चाल ठीक नहीं है तो बहुत सी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना सभी को करना पड़ता है।

आपको बता दें कि आज नरसिंह जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान विष्णु जी ने भक्त प्रहलाद को राक्षसराज हिरण्यकश्यप से बचाने के लिए नरसिंह अवतार लिया था। ज्योतिष गणना के अनुसार इस शुभ तिथि पर परिघ योग और शिव योग का निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं नरसिंह जयंती पर बन रहे विशेष योग का किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर विशेष योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आपका समय बेहद खुशनुमा रहने वाला है। किसी भी काम को करते समय आपका मन शांत रहेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत बनेंगे। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की भलाई का अवसर मिल सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। विशेष योग की वजह से आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयास का उचित परिणाम हासिल होगा। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर बेहतरीन फायदा मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ विशेष योग का बेहतरीन प्रभाव रहेगा। ऑफिस के काम समय पर पूरे करेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आमदनी बढ़ेगी। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है। किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। कैरियर के मामले में यह विशेष योग बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों का मन अध्यात्मिक की तरफ अधिक लगेगा। विशेष योग की वजह से आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। पारिवारिक संबंधित परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप आनंद पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। काफी लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को शादी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी विचलित महसूस करेंगे। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि होने की आशंका है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। आप अपनी जरूरी योजनाओं पर फोकस करें क्योंकि कोई महत्वपूर्ण योजना विलंब हो सकती है। विद्यार्थियों का समय कठिन रहेगा। मेहनत करने के बावजूद भी किसी परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाएगा। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों का समय निराशाजनक रहेगा। किस्मत का साथ ना मिलने की वजह से कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। माता की सेहत में गिरावट आने की संभावना है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में नौकरी करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करें अन्यथा कार्यभार अधिक बढ़ सकता है और बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना भी पड़ सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों की सोच इधर उधर भटक सकती है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। किसी खास मित्र से किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी जरूरी काम में पिताजी की सहायता मिलेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप किसी भी अनजान के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा विश्वासघात मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज करें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में कभी खुशी कभी गम लगी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी भी काम को जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। भविष्य को लेकर आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। कामकाज में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको मनपसंद कंपनी से नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है इसलिए इंटरव्यू की तैयारी पहले से कर लें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर के क्षेत्र में कुछ अच्छे और बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे इसलिए सही दिशा में कदम बढ़ाना आपके हाथ में है। परिस्थितियों के अनुसार आप फैसला लीजिए। जमीन खरीदने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक ठाक रहेगा। आप ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के लोगों के साथ व्यतीत करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। जीवनसाथी के साथ पुराने वाद-विवाद निपट सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, इसलिए आप थोड़ा संभल कर रहें। बिजनेस करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा।

मीन राशि वाले लोग अपने पुराने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में चल रही आपकी निजी समस्याएं बहुत ही जल्द दूर हो सकती हैं। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button