बॉलीवुड

तलाक बाद इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस ने नहीं बसाया दूसरा घर, अकेले रहकर गुजार रही जिंदगी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह अब भोजपुरी इंडस्ट्री भी आगे बढ़ रही है। भोजपुरी दुनिया से जुड़े सितारे आए दिन चर्चा में रहते हैं जिनकी प्रोफेशनल लाइफ सुर्खियों में बनी रहती है, उतनी ही ज्यादा इनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह भोजपुरी एक्ट्रेसेस भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही। बता दे भोपुरी इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस है जो अपनी लव लाइफ के कारण काफी चर्चा में रही। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जिनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और शादी टूटने के बाद ये अभी तक सिंगल है। तो आइए जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेसेस?

अंजना सिंह


इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह का। बता दें अंजना सिंह एक बड़ी एक्ट्रेस है जिन्होंने अपने करियर के कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। एक्ट्रेस की शादी यश मिश्रा से हुई थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद से ही अंजना सिंह अभी तक सिंगल है। बता दें, अंजना और यश की एक बेटी भी है, जो फिलहाल अंजना के साथ ही रहती है। इनकी बेटी का नाम अदिति सिंह है।

anjana singh

श्वेता तिवारी
टीवी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल करने वाली श्वेता तिवारी को भला कौन नहीं जानता। बता दें, श्वेता तिवारी ने दो शादियां रचाई है लेकिन उनकी दोनों ही शादियां असफल रही।

अपने दोनों पति से दूर श्वेता अब दोनों बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी रही है। बता दें श्वेता की बेटी पलक काफी बड़ी हो चुकी है और कई म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी है।

shweta

रश्मि देसाई
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। रश्मि देसाई भी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण काफी चर्चा में रही। उन्होंने एक्टर नंदीश संधू के साथ शादी रचाई थी लेकिन जल्दी यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

rashmi desai and nandish sandhu

शादी टूटने के बाद रश्मि देसाई का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा लेकिन अभी तक उन्होंने दूसरी शादी का फैसला नहीं किया।

anjana singh

अलीना शेख
भोजपुरी की कई फिल्मों में नजर आ चुकी मशहूर एक्ट्रेस अलीना शेख ने मुदस्सिर अली के साथ शादी रचाई थी, लेकिन इन दोनों का तलाक हो गया। पति से अलग होने के बाद अलीना अभी तक सिंगल है।

anjana singh

पाखी हेगड़े
मशहूर एक्ट्रेस पाखी हेगड़े की शादी भोजपुरी दुनिया के मशहूर निर्देशक उमेश हेगड़े के साथ हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही इन दोनों का तलाक हो गया। इसके कुछ दिन बाद ही उमेश का निधन हो गया। उनके दो बच्चे भी हैं। अपने दोनों बच्चों के साथ पाखी मुंबई में रहती हैं।

anjana singh

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button