दिलचस्प

गाय ने दिया दो मुंह, चार आंखों वाली बछिया को जन्म, देखने वालों की लगी भीड़, लोग मान रहे चमत्कार

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं। गाय एक पालतू पशु है, जिसे हम गौ माता कहते हैं। गांव के प्रत्येक घर में लोग गाय पालते हैं। गाय एक स्तनधारी शाकाहारी प्राणी है, जो बड़ी ही सीधी और शांति प्रिय पशु होती है। वहीं गाय के बच्चे को बछड़ा कहा जाता है। कभी-कभी ऐसा भी देखा गया है कि जब कभी जानवर बच्चे को जन्म देता है तो वह अजीब किस्म का होता है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है।

अब इसी बीच उत्तर प्रदेश से एक बेहद अजीबो गरीब मामला निकल कर सामने आया है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पर एक गाय ने एक ऐसी बछिया को जन्म दिया है, जिसे लोग भगवान का चमत्कार बता रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस बछिया को देखने वाले लोगों की भारी भीड़ लग रही है।

गाय ने दिया दो मुंह, चार आंखों वाली बछिया को जन्म

अक्सर देश-दुनिया से ऐसे कई मामले देखने और सुनने को मिल ही जाते हैं, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। आज हम आपको जिस मामले के बारे में बताने जा रहे हैं यह मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का बताया जा रहा है। यहां पर एक गाय ने एक ऐसी बछिया को जन्म दिया है, जिसके दो मुंह और चार आंखें हैं। इस बछिया का होना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई इस अनोखी बछिया को देखने के बाद काफी हैरान हो रहा है।

आप चाहे इसे भगवान का चमत्कार बताएं या फिर कुछ और, लेकिन लोगों का ऐसा मानना है कि यह ईश्वर का चमत्कार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बुलंदशहर के मोहल्ला सरायझाझान में रहने वाले एक किसान जिसका नाम राजकुमार है उसकी गाय ने एक बेहद अजीब बछिया को जन्म दिया है।

इस गाय के बछिया के दो मुंह और चार आंखें हैं। जैसे ही यह खबर आसपास के लोगों तक पहुंची, उसके बाद देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और इस अजीब किस्म की बछिया को देखने के लिए लोगों का तांता लग रहा है।

डॉक्टर ने बताया कारण

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं घर पर पालने वाली गाय जब बछड़े को जन्म देती हैं, तो समानत: लोग खुशियां मनाते हैं। गाय के बछड़े से दूध तो मिलता ही है, साथ में पशुधन भी बढ़ता है लेकिन बुलंदशहर में गाय ने जो अजीब बछिया को जन्म दिया है वह अभी खूब चर्चा में है। ज़ी न्यूज की खबर के मुताबिक, पशु चिकित्सक डॉक्टर ब्रजवीर सिंह के द्वारा ऐसा बताया गया कि जेनेटिक डिफेक्ट की वजह से इस तरह की Deformity के साथ बच्चों का जन्म होता है।

पशु चिकित्सक ने यह बताया कि ऐसे बच्चे ज्यादा दिन तक जीवित नहीं रहते हैं। वहीं इलाके के लोगों का ऐसा मानना है कि गाय का इस विचित्र बच्चे को जन्म देना किसी चमत्कार से कम नहीं है। हालांकि, देखा जाए तो यह पहली बार नहीं है कि इस तरह की खबर सामने आई है। इससे पहले भी ऐसी कई खबरें सामने आ चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button