समाचार

विमान की टॉयलेट में गंदा काम करते पकड़ी गई ऐश्वर्या राय, पूछताछ में सामने आया शाहरुख खान का नाम

विमान का सफर करने के दौरान कई प्रकार के अजीब मामले देखने को मिलते रहते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला मुंबई से रांची आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में देखने को मिला। यहां ‘ऐश्वर्या राय’ चोरी छिपे सिगरेट पीती हुई पकड़ी गई। पकड़े जाने के बाद उसने शाहरुख खान का हवाला देते हुए ऐसी बात बोल दी जिसे सुन विमान के सभी क्रू मेंबर हैरान रह गए।

विमान में स्मोकिंग करती पकड़ी गया ऐश्वर्या राय

जानकारी के मुताबिक एक लड़की इंडिगो विमान की टॉयलेट में चोरी छिपे सिगरेट फूंक रही थी। जब विमान के क्रू मेंबर को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इस लड़की को पकड़ लिया। लड़की ने बताया कि वह झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली है। वह मुंबई से रांची जा रही थी। उसे सिगरेट पीने की तलब लगी थी। इसलिए वह वॉशरूम में घुसकर स्मोकिंग कर रही थी।

यहां हैरत की बात ये रही कि लड़की ने अपना नाम ‘ऐश्वर्या राय’ बताया। उसका यह नाम फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से मिलता जुलता है। लड़की ने खुद को एक ब्लॉगर बताया। इतना ही नहीं उसने कहा कि वह शाहरुख खान की फिल्म पठान पर एक ब्लॉग बना चुकी हैं। इसी सिलसिले में वह मुंबई शाहरुख खान से मिलने गई थी। अब वह सच में शाहरुख खान से मिली या नहीं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

इस घटना के बाद पुलिस ने ऐश्वर्या के खिलाफ एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। बताते चलें कि माचिस जैसी ज्वलनशील चीजें विमान में नहीं ले जाई जा सकती है। इन पर प्रतिबंध होता है। इससे फ्लाइट की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। यदि कोई यह नियम तोड़ता है तो विमान कंपनी उस आरोपी शख्स के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। यहां ऐसा ही कुछ हुआ है।

फिलहाल यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग लड़की के नाम ‘ऐश्वर्या राय’ होने से हैरत जता रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में ये भी कहा कि “लड़की शाहरुख से मिलकर आ रही है। जाहीर सी बात है वह सिगरेट पिएगी ही।” बता दें कि शाहरुख खान भी बहुत सिगरेट पीते हैं। वहीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की बात करें तो वह स्मोकिंग नहीं करती हैं। हालांकि ऐश्वर्या नाम की ये लड़की तो धड़ाधड़ स्मोकिंग करती है।

नियम तो यह भी कहते हैं कि पब्लिक प्लेस में स्मोकिंग करना सही नहीं है। लेकिन हम अपने आसपास कई जगहों पर लोगों को इन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button