अन्य

इन 5 तरीकों को अपनाकर थायरॉइड से पाए छुटकारा, होगा इस समस्या का समाधान

दोस्तों, थाइरॉयड एक गले की ग्रंथि होती है जिसमें वृद्धि होने की वजह से हमारे शरीर पर इसका दुष्परिणाम पड़ता है थाइरॉयड रोग दो प्रकार के होते हैं पहले में थाइरॉयड की वृद्धि हो जाती है जिससे वह ज्यादा हारमोंस पैदा करता है इसके कारण से हमारे शरीर का वजन तेजी से घटने लगता है दूसरे प्रकार के थाइरॉयड में ग्रंथि सिकुड़ जाती है जिसकी वजह से हमारा वजन तेजी से बढ़ने लगता है पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह रोग ज्यादा देखने को मिलता है यह बीमारी मुख्यतः शरीर में आयोडीन की कमी के कारण से होती है हालांकि यह दोनों स्थितियों में स्वास्थ्य के लिए सही नहीं माना गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार थायराइड रोग काफी आम है जिसकी संभावना हमारे जीवन में 30% तक होती है और इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका अपने थाइरॉयड को स्वस्थ बनाए रखना है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे 5 उपाय बताने जा रहे हैं जिसके द्वारा आप अपने थाइरॉयड को स्वस्थ बनाये रख सकते हैं अगर आप इन तरीकों को अपनाते हैं तो इससे आपको थाइरॉयड के रोग में राहत प्राप्त होगा।

आइए जानते हैं थाइरॉयड की समस्या में किन उपाय को अपनाना चाहिए

संतुलित आहार का सेवन

अगर आप अपने थायरॉइड को स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको संतुलित आहार लेने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली का 70% आपके आंतो पर निर्भर करता है इसलिए अगर आप अस्वस्थ्य खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं तो इससे थाइरॉयड की समस्या आपके सामान्य कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकती है और आंतों में सूजन थाइरॉयड की समस्याओं का कारण भी बन सकती है इसीलिए इन सभी को रोकने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए रोजाना नियमित रूप से चार से पांच प्रकार की सब्जियां और रोजाना तीन से चार तरह के फल का सेवन अवश्य कीजिए इसके अतिरिक्त आप प्रोटीन के तौर पर चिकन का भी सेवन कर सकते हैं।

मोटापे से बचना चाहिए

थाइरॉयड रोग होने का मुख्य कारण मोटापा हो सकता है इसलिए आप एक स्वस्थ थाइरॉयड के लिए आपको अपना मोटापा दूर करने की आवश्यकता है विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि मोटापे के पास थाइरॉयड की समस्याओं के साथ स्पष्ट संबंध नहीं है परंतु यह थाइरॉयड से संबंधित विकारों के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान कारक हो सकता है इन्हीं सब कारणों से आप अपने आहार को ठीक बनाए रखें और अपने वजन को भी कंट्रोल में रखिए।

प्रोसेस्‍ड फूड से बनाकर रखें दूरी

आपके संतुलित आहार में प्रोसेस्ड फूड को शामिल नहीं किया जा सकता है ऐसे खाद्य पदार्थ जिनके अंदर चीनी रंग कृत्रिम स्वाद और मिठास शामिल है उनको अपने आहार में शामिल मत कीजिए इसके अतिरिक्त वसा मुक्त, चीनी मुक्त और कम वसा वाले खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए अगर आप इन सभी चीजों का सेवन करते हैं तो इससे पेट में इंफ्लामेशन या सूजन होने की संभावना रहती है जो थायरॉइड के लिए ठीक नहीं माना गया है।

आयोडीन लेवल को करें कंट्रोल

जब शरीर में आयोडीन की कमी होती है तो थायरॉइड की समस्या आती है उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं में यह समस्या आम सी है इसलिए आप अपने आहार में आयोडीन समृद्ध खाद्य पदार्थों का सेवन कीजिए आप समुद्री नमक के बजाय आयोडीनयुक्त नमक का भी सेवन कर सकते हैं आप अपने डॉक्टर से इस बात की सलाह ले सकते हैं कि आपको आयोडीन की मात्रा कितनी लेनी होगी इसके साथ-साथ अपने थायरॉइड को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम भी कीजिए।

हार्मोन का संतुलन

जो महिलाएं गर्भवती होती हैं उनके हार्मोन में बदलाव आता रहता है जिसकी वजह से यह महिलाएं थायराइड की समस्याओं से अधिक प्रभावित होती है यह मुख्य रूप से एस्ट्रोजन के उतार चढ़ाव की वजह से होता है इसलिए आपको डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए कि आपका हार्मोन संतुलित है या नहीं, इस बात का ख्याल अवश्य दीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button