#ट्रेंडिंग

सुंदर से सुंदर एयरहोस्टेस को भी प्लेन करना होता है ऐसे काम, जान कर दंग रह जाएंगे

आज के इस समय में लोगों को जीवन जीने के लिए पैसे की ज़रूरत पड़ती है। कुछ लोग पैसा कमाने के लिए ख़ुद का बिज़नेस करते हैं तो कुछ लोगों को काम करना पड़ता है। जीवन चलाने के लिए ज़्यादातर लोग काम ही करते हैं। इस दुनिया में कई तरह के काम हैं। कुछ काम तो ऐसे बाई हैं, जिनके बारे में आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। ऐसे कामों के बारे में सुनकर पहली बार तो लोगों को यही लगता है कि कोई भला ऐसे काम कैसे कर सकता है।

आप भले ही ऐसा कुछ सोचे लेकिन लोगों को काम तो करना ही पड़ता है। दुनिया के कई काम अजीबो-ग़रीब हैं तो कुछ काम इतने मज़ेदार हैं कि हर कोई ऐसे काम ही करना चाहता है। हालाँकि केवल चाहने भर से काम नहीं मिल जाता है। आपने प्लेन का सफ़र तो किया ही होगा। अगर नहीं भी किया होगा तो आपको यह जानकारी तो होगी ही कि प्लेन में यात्रियों की सेवा करने के लिए और उनकी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एयरहोस्टेस होती हैं। जब किसी यात्री को किसी चीज़ की ज़रूरत होती है तो वह तुरंत एयरहोस्टेस को बुलाता है।

यात्रियों के लिए करना पड़ता है अलग काम:

एयरहोस्टेस हर समय प्लेन के यात्रियों की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। कई एयरलाइंस ऐसी हैं, जिनमें एयर होस्टेस का काम कुछ अलग तरह का होता है। जी हाँ दुनिया की कुछ ऐसी एयरलाइंस सर्विस हैं, जिनकी एयरहोस्टेस के काम के बारे में जानकार आप हैरान हो जाएँगे। इन एयरलाइंस में ख़ूबसूरत से ख़ूबसूरत एयरहोस्टेस को फ़र्स्ट क्लास के यात्रियों के सामने कुछ अलग ही काम करना पड़ता है। आप अपने दिमाग़ के घोड़ों को थोड़ा लगाम दीजिए हम किसी ऐसे-वैसे काम की बात नहीं कर रहे हैं।

एयरहोस्टेस करती हैं हर यात्री का नाम के साथ स्वागत:

आपकी जानकारी के लिए बता दें दुनिया की कुछ गिनी-चुनी एयरलाइंस कम्पनियाँ हैं, जो अपनी सर्विस के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इनकी सेवाएँ सबसे बेहतरीन होती हैं। आज हम आपको उन्ही में से कुछ एयरलाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी सेवाओं के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। इनमे से पहले नम्बर पर आती है दुनिया की सबसे चर्चित एयरलाइंस एतिहाद। इसकी डायमंड फ़र्स्ट क्लास सेवा में लगी एयरहोस्टेस अपने सभी यात्रीयों का उनके नाम के साथ स्वागत करती हैं। केवल यही नहीं विमान में प्रवेश करते ही यात्रियों को बेलजियन चाकलेट का बॉक्स देकर उनके यात्रा की शुरुआत करवाई जाती है। विमान में हर यात्री की सेवा करने के लिए ख़ुद शेफ़ आता है और उस दिन के मेन्यू के बारे में हर यात्री को पूरी जानकारी देता है।

हर यात्री के लिए होते हैं ख़ास तरह के निजी केबिन:

अपनी बेहतरीन सर्विस के लिए थाईलैंड की थाई एयरवेज भी दुनिया में मशहूर है। थाई एयरवेज अपनी अपनी रॉयल फ़र्स्ट क्लास लग्ज़री सेवा के लिए जाना जाता है। इस विमान में हर यात्री की निजता का पूरा ख़याल रखा जाता है। इसी वजह से हर यात्री के लिए इसमें ख़ास तरह के निजी केबिन होते हैं। हर यात्री के लिए फ़्लाइट अटेंडेंट स्पा की सेवा भी मुहैया करते हैं। यक़ीनन इन एयरलाइंस की रॉयल सुविधाओं के बारे में जानकार आप भी इसमें सफ़र करने का माँ बना रहे होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button