अन्य

छुहारा औषधीय गुणों का है खजाना, इसके सेवन से कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

जिस प्रकार अंगूर के सूख जाने के बाद किसमिस बनता है ठीक उसी प्रकार खजूर के सूख जाने के बाद छुहारा बनता है छुहारा खाने से आपको बहुत लाभ प्राप्त होते हैं छुहारा और खजूर दोनों ही गर्म तासीर के होते हैं इनको सर्दियों के मौसम में खाया जाए तो काफी फायदेमंद साबित होते हैं छुहारा का रंग लाल होता है यह स्वाद में काफी मीठा लगता है अगर छुहारे का सेवन दूध के साथ किया जाए तो इससे कई दोषो से छुटकारा मिलता है आप इसकी तुलना बादाम और मुनक्का से भी कर सकते हैं इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से छुहारा खाने से आपको क्या क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और आप किन किन बीमारियों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं छुहारा के फायदे के बारे में

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए रात में 2 छुहारे पानी में भिगोकर रख दें और सुबह के समय इसको चबा चबाकर अच्छी तरह खाएं आप चाहे तो रात के समय दो छुहारे उबाल कर भी खा सकते हैं यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

मासिक धर्म में लाभ

यदि महिलाओं को सर्दियों के मौसम में मासिक धर्म से जुड़ी हुई कोई समस्या आती है तो इसके लिए छुहारा काफी फायदेमंद साबित होता है यदि आप छुहारे का सेवन करती है तो इससे मासिक धर्म खुलकर आता है और कमर दर्द में भी लाभ मिलता है।

मधुमेह में लाभ

आजकल के समय में मधुमेह की समस्या सबसे आम बात हो गई है ज्यादातर व्यक्ति मधुमेह का शिकार हो रहे हैं जिन व्यक्तियों को मधुमेह की समस्या है उनके लिए छुहारा काफी फायदेमंद साबित होगा आप छुहारे की गुठली को निकाल कर इसके टुकड़े को दिन में 8 से 10 बार चूसें आपको ऐसा कम से कम 6 महीने तक करना है यदि आप 6 महीने तक छुहारे का सेवन करते हैं तो इससे आपको मधुमेह में लाभ मिलेगा।

हृदय संबंधित समस्याएं

जिन व्यक्तियों को हृदय से संबंधित समस्या है उनके लिए छुहारे का सेवन काफी अच्छा माना गया है आप दूध में 2 छुहारे उबाल कर या फिर छुहारे खाकर दूध का सेवन करें इससे आपकी शारीरिक शक्ति बढ़ेगी इसके साथ-साथ दिल से संबंधित जुड़ी हुई समस्याएं भी दूर होती हैं इससे आपका दिल मजबूत बनेगा।

दांतो और हड्डियों की समस्या

अगर आप छुहारे का सेवन करके गर्म दूध पीते हैं तो कैल्शियम की कमी की वजह से होने वाली बीमारियां जैसे कि दांतों और हड्डियों का गलना रुक जाता है इससे आपके दांत मजबूत बनते हैं इसके साथ-साथ आपकी हड्डियों की मजबूती भी बढ़ती है।

ब्लड प्रेशर

जिन व्यक्तियों का लो ब्लड प्रेशर है वह व्यक्ति तीन से चार छुहारे गर्म पानी में धोकर उसकी गुठली निकाल लें इस छुहारे को गाय के दूध में उबालकर इसका सेवन करें यदि आप इस दूध को सुबह और शाम पीते हैं तो इससे कुछ ही दिनों में लो ब्लड प्रेशर की समस्या दूर हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button