अन्य

शरीर के किसी हिस्से पर बर्थमार्क का होना माना जाता है बहुत ही शुभ, अगर पीठ पर हो तो व्यक्ति….

जब कोई इंसान पैदा होता है तो वह बहुत सी ख़ूबियों के साथ पैदा होता है। हालाँकि किसी भी व्यक्ति की ख़ूबियाँ उसके पैदा होते ही नहीं दिखती है। कई बच्चों में जन्म के कुछ समय बाद ही ये ख़ूबियाँ दिखाई देने लगती हैं, जबकि कुछ बच्चों की ख़ूबियाँ बाद में दिखती हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ बच्चे पैदा होते हैं तो उनके शरीर पर कुछ निशान होते हैं। इन्हें बर्थमार्क कहा जाता है, क्योंकि ये जन्म के समय से ही होते हैं।

समुद्रशास्त्र के अनुसार बर्थमार्क से व्यक्ति के भविष्य और उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जानना हो तो बस आपको उसके शरीर के बर्थमार्क को देखने की ज़रूरत है। कहा जाता है कि हर निशान का अपना एक मतलब होता है। ज़रूरी नहीं है कि हर बर्थमार्क शुभ ही हो, कुछ बर्थमार्क अशुभ भी होते हैं। कुछ निशान सौभाग्य का प्रतीक होते हैं तो कुछ दुर्भाग्य को बढ़ावा देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर दिखाई देने वाले बर्थमार्क का क्या मतलब होता है।

शरीर के अलग-अलग हिस्से पर बर्थमार्क का मतलब:

*- चेहरे पर बर्थमार्क का होना:

कई लोगों के चेहरे पर अपने काले रंग का हल्का निशान देखा होगा। अक्सर यह निशान बर्थमार्क होता है। जिन लोगों के चेहरे पर बर्थमार्क होता है, वह व्यक्ति बहुत ज़्यादा बोलने वाला होता है, साथ ही वह बहुत संवेदनशील भी होता है। ऐसे लोगों को जीवने में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

*- हाथों पर बर्थमार्क का होना:

कई लोगों के हाथों पर भी बर्थमार्क होता है, जिसका मतलब होता है कि वो लोग पारिवारिक लोग हैं। ऐसे लोग अपना ज़्यादा से ज़्यादा समय परिवार की देखभाल करने में लगाते हैं। ऐसे लोगों का ज़्यादा से ज़्यादा समय बच्चों की देखभाल करने में बितता है।

*- पीठ पर बर्थमार्क का होना:

जिन लोगों की पीठ पर बर्थमार्क होता है वो लोग बहुत ज़्यादा ईमानदार और खुले विचारों वाले होते हैं। ऐसे लोग कोई भी काम ईमानदारी और मेहनत से करते हैं।

*- उँगली पर बर्थमार्क का होना:

जिन लोगों की हाथों की उँगलियों पर बर्थमार्क होता है वो लोग जीवन आजड़ि से जीने वाले होते हैं। उन्हें जीवन में किसी के ऊपर निर्भर रहना पसंद नहीं होता है।

*- पेट पर बर्थमार्क का होना:

जिन लोगों के पेट पर बर्थमार्क होता है वो लोग लालची होते हैं और हमेशा अपने बारे में ही सोचते रहते हैं।

*- गालों पर बर्थमार्क का होना:

अगर किसी व्यक्ति के सीधे गाल पर बर्थमार्क हो तो समझ जाएँ कि वो व्यक्ति बहुत ही मेहनती है। वहीं जिसके बाएँ गाल पर बर्थमार्क हो तो समझ जाएँ कि वो व्यक्ति जीवन में काफ़ी परेशान और उदास है।

*- कंधे पर बर्थमार्क का होना:

अगर किसी के बाएँ कंधे पर बर्थमार्क हो तो वह बैड लक की निशानी होता है, जबकि अगर किसी व्यक्ति के सीधे कंधे पर बर्थमार्क होता है तो वह शुभता का प्रतीक होता है।

*- सीने पर बर्थ मार्क का होना:

 

 

अगर किसी व्यक्ति के सीने पर बर्थमार्क हो तो समझ जाइए कि उस व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलेगी। उसे जीवन में कभी हार का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे लोग हँसमुख स्वभाव के होते हैं।

*- सिर पर बर्थमार्क का होना:

अगर किसी व्यक्ति के सिर पर कहीं बर्थमार्क होता है तो यह उसके लव लाइफ़ की तरफ़ इशारा करता है। इससे यह पता चलता है कि वो व्यक्ति कई बार प्रेम सम्बन्धों में पड़ता है।

*- पैरों में बर्थमार्क का होना:

अगर किसी व्यक्ति के पैरों में जाँघों से ऊपर कोई बर्थमार्क हो तो समख जाइए कि वो बहुत ही भाग्यशाली है। उसे जीवन में हर बार सफलता मिलेगी और उसकी ख़ूब तरक़्क़ी भी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button