राशिफल

श्री विष्णु कृपा से इन 4 राशि वालों के दु:ख होंगे दूर, बन रहे धन प्राप्ति के योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर जगत के पालनहार श्री विष्णु जी की कृपा बनी रहेगी और दुख भरा समय दूर होगा, धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगी श्री विष्णु जी की कृपा

मेष राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। आप दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। श्री विष्णु जी की कृपा से धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आ सकता है। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने जीवन में सुखद परिणाम हासिल होंगे। श्री विष्णु जी की कृपा से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। धन प्राप्ति के योग हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रही नाराजगी दूर होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर श्री विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आमदनी के नए स्रोत बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए लोगों को पदोन्नति मिलेगी, इसके साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। काफी लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। संतान के भविष्य से संबंधित कोई नई योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन के कष्ट दूर होंगे। श्री विष्णु जी की कृपा से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप कहीं पर पैसा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों को कामकाज के सिलसिले में काफी संभल कर रहना होगा क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आप कोई साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले सोच विचार जरूर करें। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार आपको घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। अचानक फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। संचय किया गया धन भी खर्च हो सकता है। इस राशि के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। आप दिखावे का जीवन व्यतीत ना करें। अचानक किसी मामले को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। भावुक होकर आप कोई भी बड़ा फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को योजनाओं के तहत अपने कार्य पूरे करने होंगे।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति को लेकर वाद विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है वरना सेहत खराब हो सकती है। प्रेम जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न होने की संभावना है।

कन्या राशि वाले लोग अपने व्यापार को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घरेलू वातावरण अच्छा रहने वाला है। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई नया वाहन और मकान खरीदने का सोच विचार करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे आपके घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

धनु राशि वाले लोग अपने कुछ जरूरी कामों को लेकर अधिक भागदौड़ करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आप अपने दोस्तों की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि वाले लोगों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। आपको यही सलाह दी जाती है कि किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसको ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई चीज गुम या चोरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। दोस्तों के साथ किसी पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है परंतु आप कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button