राशिफल

आज मासिक दुर्गाष्टमी पर ग्रह-नक्षत्र इन राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, होगा कोई बड़ा मुनाफा

ग्रह-नक्षत्र रोजाना ही अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में नकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

आपको बता दें कि आज हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत पड़ता है। इस दिन भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ करते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज व्यतिपात योग के बाद वरीयान योग का निर्माण होगा, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं किन राशि वालों को मिलेगा फायदा

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहद फायदेमंद रहने वाला है। बेरोजगार लोगों को किसी अच्छी कंपनी में जॉब का ऑफर मिल सकता है। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। दोस्तों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

वृषभ राशि वाले लोग खुद को ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जो लाभदायक सिद्ध होगा। किसी करीबी से आपको बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको अति उत्तम रिजल्ट मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। कामकाज में आपको लगातार सफलता हासिल होगी। कम मेहनत में अधिक लाभ मिलने की संभावना है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। नए स्रोतों से धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को तरक्की के नए-नए रास्ते नजर आ रहे हैं। पारिवारिक रिश्तो में मिठास बढ़ेगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको टीचर्स का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। लव लाइफ बेहतरीन रहने वाली है। रिश्तो में मिठास बढ़ेगी।

धनु राशि वाले लोगों को अपने व्यापार में धन लाभ मिलने के योग हैं। बच्चों के साथ आप खुशी के पल व्यतीत करेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। सिविल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए समय काफी फेरबदल वाला रहने वाला है। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सकारात्मक रहेगा। बड़े अधिकारी खुश होकर आपको कोई बढ़िया गिफ्ट दे सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों को पहले किए गए कामों में मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल हो सकता है। ऑफिस का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मन में उत्साह भरा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आसपास के लोग आपके अच्छे स्वभाव की तारीफ करेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, किस्मत और समय आपका पूरा साथ देने वाला है।

कुंभ राशि वाले लोगों के भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर की योजना बन सकती है। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कामकाज का प्रेशर थोड़ा अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप मानसिक तनाव अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आमदनी के अनुसार आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन व्यय हो सकता है परंतु आपको खुशी मिलेगी।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है। करियर की दिशा में एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपके कुछ जरूरी काम बनते-बनते रुक सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज करें।

सिंह राशि वाले लोगों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आप किसी भी मामले में धैर्य पूर्वक निर्णय लीजिए। सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की मदद से आपको फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी जरूरी योजनाओं पर फोकस करने की जरूरत है।

तुला राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपने विचार सकारात्मक रखें। कार्यालय में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए, अगर उस क्षेत्र से जुड़े हुए अनुभवी लोगों की सलाह लेंगे तो इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर आप चिंतित रहने वाले हैं। आप किसी से भी पैसा उधार मत लीजिए और ना ही किसी को पैसा उधार दीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मीन राशि वाले लोग पुरानी बातों को लेकर थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button