बॉलीवुड

रश्मि देसाई संग धोखे से सम्बन्ध बनाना चाहता था शख्स, ड्रिंक में मिलाई थी नशे की गोली

कास्टिंग काउच फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी समस्या है। कुछ समय पहले भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इस पर खुलकर बात की थी। उन्होंने इंडस्ट्री के कई काले राज उजागर किए थे। अब इसी कड़ी में टीवी की जानी मानी अभिनेत्री रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने भी कई राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि कैसे वह एक बार कास्टिंग काउच का शिकार होते-होते बच गई।

नशे की गोली देकर रश्मि संग होने वाला था गलत काम

रश्मि देसाई एक नॉन-फिल्मी बैकग्राउन्ड से आती हैं। इसलिए शुरुआत में उन्हें काम पाने के लिए बहुत स्ट्रगल करना पड़ा । उनके सामने काम के बदले सेक्स की मांग तक रखी गई। हालांकि एक्ट्रेस ने इससे मना कर दिया। लेकिन उस शातिर शख्स ने धोखे से रश्मि संग संबंध बनाना चाहे। उसने एक्ट्रेस की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाना चाहा। हालांकि उनकी मां ने बेटी को बचा लिया।

रश्मि ने बताया कि सूरज नाम का एक शख्स था। उसने मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया था। तब मैं नई-नई थी तो उसके घर चली गई थी। वहां उसने बिना किसी कैमरा के ऑडिशन लेने की बात कही। इस दौरान वह लगातार उन पर सेक्स करने का दबाव भी बनाता रहा। जब रश्मि नहीं मानी तो वह उनकी ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर उनसे जबरदस्ती करने का प्लान बनाने लगा।

ऐसे बचाई अपनी इज्जत

हालांकि रश्मि किसी तरह उसके गलत इरादे भाप गई। उन्होंने करीब ढाई घंटे वहां जैसे तैसे बिताए। इसके बाद वह वहां से किसी तरह निकलने में कामयाब रहीं। फिर उन्होंने सारा किस्सा अपनी मम्मी को बताया। इस बात से उनकी मम्मी इतनी नाराज हो गई कि उन्होंने अगले दिन उस शख्स की पिटाई कर दी।

रश्मि ने इस हादसे के बाद भी हार नहीं मानी। वह लगातार कोशिश करती रहीं। शुरुआत में उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया। फिर वह टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा बनी। यहां उतरन सीरियल से उन्हें अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने कुछ और टीवी सिरियल्स में काम किया। वह बिग बॉस 13 में भी नजर आई। यहां दर्शकों को उन्हें और करीब से जानने का मौका मिला।

बिग बॉस में रश्मि का लव एंगल सिद्धार्थ शुक्ला संग भी जुड़ा। बाद में दोनों की बहुत फाइट भी हुई। हालांकि रश्मि इस शो का टाइटल अपने नाम नहीं कर सकी। बरहाल रश्मि इंडस्ट्री में काफी एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। वह 37 साल की हो गई हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी वह बहुत सुंदर और क्यूट दिखती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button