अध्यात्म

शनि की साढ़ेसाती का शिकार बन गई ये 3 राशियां, बढ़ सकती है आर्थिक मुश्किलें

शनि देव को न्याय के देवता कहा जाता है। यह कर्मों के आधार पर लोगों को अच्छा या बुरा फल देते हैं। शनि की साढ़ेसाती सबसे बुरी मानी जाती है। 17 जनवरी को शनि पूरे 30 साल बाद कुंभ राशि में आए। इससे शनि की साढ़ेसाती (Shani Ki Sadhe Sati) के पूरे समीकरण ही बदल गए।

जहां एक तरफ धनु राशि को साढ़ेसाती से आजादी मिली तो वहीं दूसरी ओर मीन, कुंभ और मकर राशि शनि की साढ़ेसाती का शिकार हो गई। इन पर साढ़ेसाती का क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा चरण शुरू हो गया है। ऐसे में इन्हें शनिवार के दिन कुछ खास चीजें खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा न करने पर आप कष्ट झेल सकते हैं।

शनिवार के दिन न खरीदें ये समान

1. लोहा: शनिवार के दिन लोहा या उससे बना कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। खासकर जिन जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है उन्हें तो बिल्कुल भी लोहा नहीं खरीदना चाहिए। इससे आपके कष्ट और बढ़ सकते हैं।

2. तिल और तेल: शनिवार के दिन तिल या तेल जैसी सामग्री भी खरीदने से बचना चाहिए। यह शुभ नहीं होता है। हालांकि इस दिन आप शनिदेव को तेल में काला तिल मिलाकर चढ़ा सकते हैं। यह शुभ माना जाता है। बस इसे खरीदने के लिए शनिवार का दिन न चुने। किसी और दिन ये सामान खरीद लें।

3. नए कपड़े: आपको यह जानकार थोड़ा अजीब लगे, लेकिन शनिवार को नए कपड़े भी नहीं खरीदने चाहिए। इस दिन नए वस्त्र लेने से शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं। फिर आपको एक के बाद एक कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बल्कि आप इस दिन कपड़ों का दान कर सकते हैं। यह शुभ होता है।

4. चमड़े का सामान: शनिवार को चमड़े से बनी चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। चमड़े की बेल्ट, जैकेट, पर्स, वॉलेट जैसी चीजें पहनकर आपको शनि मंदिर में प्रवेश भी नहीं मिलता है। यदि आप इसे शनिवार को लेते हैं तो कष्ट झेलने के लिए रेडी रहें। चमड़ा किसी जानवर को मारकर उसकी खाल से बनता है। यह चीज शनिदेव को पसंद नहीं है।

इसके अलावा कुछ और सावधानियाँ भी आपको शनिवार के दिन रखनी चाहिए। जैसे इस दिन मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। बड़े-बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए। नाखून और बाल नहीं काटना चाहिए। इस दिन पैसों का लेन देन करने से भी बचना चाहिए। किसी जानवर या पक्षी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। रात के समय यात्रा करने से बचना चाहिए। इस दिन शनि मंदिर जाना चाहिए। काले कपड़े पहनना चाहिए। मंदिर में तेल और तिल चढ़ाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button