दिलचस्प

लो हो गया सबसे बड़ा खुलासा, ‘इसलिए गर्लफ्रैंड के सामने भीगी बिल्ली बन जाता है ब्वॉयफ्रेंड’

अक्सर कहा जाता है कि लड़कियों से बहस में कोई भी नहीं जीत सकता है, फिर चाहे वो भगवान ही क्यों न हो? लड़को की यह शिकायत भी रहती है कि वो अपनी पार्टनर के सामने कभी जीत नहीं पाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि लड़के जीत नहीं सकते हैं, बल्कि लड़कियां उन्हें जीतने नहीं देती हैं, क्योंकि उनके पास तरह तरह के हथियार होते हैं कि लड़को उनके सामने हार माननी ही पड़ती है। लड़कियां बहुत ही चालाकी से अपने पार्टनर को अपने सामने झुकने के लिए मजबूर कर देती हैं। ऐसा नहीं है कि वो आपसे प्यार नहीं करती है, बल्कि वो आदत से मजबूर होती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी वजह है, जिसकी वजह से लड़के अक्सर बहस में हार जाते हैं।

1.झगड़े की वजह सिर्फ आप

जब भी कभी आप दोनों के बीच लड़ाई होती है, तब लड़कियां कहने से पीछे नहीं हटती है कि इस झगड़े की वजह सिर्फ आप हो। और इस दौरान अगर आपने गलती से भी उनसे ऊंची आवाज में बात कर ली फिर तो आपका कल्याण होना पूरी तरह से तय है। क्योंकि अगर आपने ऊंची आवाज में बात की तो आपकी पार्टनर ये जरूर कहेगी कि बस यही वजह है कि मुझे तुमसे बात करना बिल्कुल पसंद नहीं है। अब इस एक लाइन को सुनते ही आप घुटने टेक देते हैं।

2.ब्वॉयफ्रेंड की गलतियां

रिलेशनशिप में एक समय ऐसा जरूर आता है, जब आपकी गर्लफ्रैंड आपकी गलतियां गिनाने से बिल्कुल पीछे नहीं हटती है। हर चीज में आपको वो ब्लैम करने लगती हैं। ऐसे हालात में आप कुछ न बोलना ही जरूरी और आसान समझते हैं, क्योंकि आपको मालूम है कि अगर बोले तो मामला बढ़ सकता है, ऐसे में इस स्थिति में भी लड़कियां लड़को हराने में सफल हो जाती हैं। इस तरह से लड़के बहस में घुटने टेक देना ही जरूरी और अच्छा समझते हैं।

3.लड़कियों के आँंसू

लड़कियां बहुत ही जल्दी रोने लगती हैं। यही वजह है कि लड़को के सामने उनका ये हथियार बहुत ही अच्छे से काम करता है। आप जब भी अपनी गर्लफ्रैंड को कुछ कहने लगते हैं, तो वो आपके सामने आंसू बहाने लगती हैं, जिसकी वजह से लड़का अपनी पार्टनर को रोता देख सारी बाते भूल जाता है। यानि इस तरह से भी लड़कियां अपने पार्टनर को अपने सामने हथियार डालने के लिए राजी कर ही लेती हैं, जिसमें हमेशा लड़कियों की ही जीत होती है।

4.इमोशनल होना

फिल्म हो या रियल लाइफ इमोशन हमेशा सही निशाने पर ही लगते हैं। और लड़कियों से ज्यादा तो कोई इमोशनल और ब्लैकमेलर हो ही नहीं सकता है। जब भी लड़कियों को लगने लगता है कि बहस उनके हाथ से निकलने लगी है तो वो अपने पार्टनर को इमोशनल ब्लैकमेल करने लगती हैं। ऐसे में लड़कियों का यह हथियार भी उनके पार्टनर पर काम कर जाता है। और इस तरह से लड़कियां हर हाल में अपने पार्टनर को लड़ाई में जीतने नहीं देती हैं।

5.दोस्त करती हैं शिकायत

जब भी आपकी गर्लफ्रैंड आपके दोस्तो से आपकी शिकायत करती है, तब भी आप उसके सामने अपने घुटने टेक देते हैं, क्योंकि न तो आप अपने दोस्त को कुछ कह सकते हैं और न ही दोस्तों के सामने अपनी गर्लफ्रैंड को कह सकते हैं, क्योंकि ऐसा किया तो आप दोनों ही तरफ से बुरे फंस जाएंगे ऐसे हालात में आपको चुप रहना ही शोभा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button