दिलचस्प

शादी से पहले पार्टनर से पूछें ये 5 सवाल, 7 जन्मों तक मजबूत रहेगा रिश्ता, नहीं आएगी तलाक की नौबत

शादी जीवन का बहुत बड़ा फैसला होता है। इसलिए हमें बहुत सोच समझ कर अपना जीवन साथी चुनना चाहिए। यदि आप शादी के बाद एक खुशहाल जिंदगी जीना चाहते हैं तो रिश्ता तय करने से पहले कुछ चीजें क्लियर कर लेना सही होता है। यदि आप शादी के लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो उससे कुछ खास सवाल जरूर पूछें। इन सवालों के जवाब से संतुष्ट होने के बाद ही आप शादी के लिए हां बोले।

शादी से पहले पार्टनर से पूछे ये सवाल

1. शादी से पहले अपने पार्टनर को अपने सपनों के बारे में बताइए। आपका लाइफ में क्या गोल है। आप शादी के बाद भी क्या काम करना चाहते हैं। आपके काम करने से आपके पार्टनर या उनके घर वालों को कोई दिक्कत तो नहीं है। काम की वजह से आप कई बार बाहर अधिक समय बिताएंगे ऐसे में क्या आपका पार्टनर और उनके घरवाले आपकी घर की जिम्मेदारी संभालने में मदद करेंगे। यह सारी बातें शादी के पहले क्लियर कर लेने से आपको अपने सपनों को पूरा करने में कोई अड़चन नहीं आएगी।

2. हर परिवार में रीति रिवाज अलग-अलग होते हैं। इन घरों की अपनी कुछ परंपराएं और नियम कायदे होते हैं। इन चीजों के बारे में पार्टनर से पहले ही क्लियर कर लें। आप यह सुनिश्चित कर लें कि इन परंपराओं को आप निभाने में सहज है या नहीं। अन्यथा बाद में इन्हें लेकर आपके बीच अनबन हो सकती है। इसलिए रिश्ता तय करने से पहले वहां के सभी नियम कायदे क्लियर पूछ लेना सही फैसला होता है।

3. पैसा हर फसाद की जड़ होता है। इसलिए शादी के पहले ही आप अपने पार्टनर की फाइनेंसियल कंडीशन चेक कर लें। यदि आपकी लाइफ में पैसा अधिक मायने रखता है तो इसे लेकर सारी बातें शादी के पहले ही क्लियर हो जानी चाहिए। आपका पार्टनर क्या काम करता है? कितना कमाता है? और उसका बैंक बैलेंस कितना है? यह सभी चीजें पहले से जान लेना अच्छा होता है। यदि आपको उनकी आर्थिक स्थिति से कोई प्रॉब्लम नहीं है तो आप शादी के लिए आगे बढ़ सकते हैं।

4. शादी के कितने साल बाद आप फैमिली प्लानिंग करना पसंद करते हैं, इस पर भी चर्चा होनी चाहिए। कई बार बच्चा होने के बाद पढ़ाई लिखाई और कैरियर अधूरा रह जाता है। इसलिए इसे लेकर अपने सारे डाउट पहले क्लियर कर लेना अच्छा होता है। दोनों पार्टनर आपसी सहमति से अपनी आगे की फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं।

5. शादी के पहले अपनी और अपने पार्टनर की पसंद नापसंद पर भी बात होनी चाहिए। आपने अपनी अच्छाई के साथ-साथ कुछ बुराई भी बताइए। यदि आपकी हर कमी को बहुत स्वीकार कर अपनाता है तो यह रिश्ता काफी सालों तक अच्छा चल सकता है। शादी के बाद आप अपने परिवार के साथ रहेंगे या अलग रहेंगे यह बातें भी क्लियर कर लेना अच्छा होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button