बॉलीवुड

सुंदर दिखने के चक्कर में चली गई इस एक्ट्रेस की जान, प्लास्टिक सर्जरी के बाद हुई मौत

खूबसूरत दिखने की चाह कई बार इंसान को अंधा कर देती है। वह कुछ ऐसे काम भी कर गुजरता है जिसके फायदे कम और नुकसान अधिक होते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत दिखना सबसे जरूरी माना जाता है। ऐसे में कई एक्ट्रेस अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेती हैं। लेकिन ये चीज नेचुरल नहीं होती है। इसके कई साइड इफेक्ट भी होते हैं। और दुर्लभ स्थिति में जान तक जा सकती है।

प्लास्टिक सर्जरी ने ले ली एक्ट्रेस की जान

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री चेतना राज (Chethana Raj) भी प्लास्टिक सर्जरी करवाने अस्पताल गई थी। लेकिन वह अस्पताल से जिंदा वापस नहीं आ सकी। वह सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे फैट फ्री सर्जरी करने शेट्टी कॉस्मेटिक हॉस्पिटल एडमिट हुई थी। सर्जरी के बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनकी स्थिति मिनट प्रति मिनट बेकार होती जा रही थी।

सर्जरी के बाद चेतना रिकवर नहीं कर पाई। उनके फेफड़ों में पानी भरा गया। उन्हें बहुत दर्द हुआ। फिर 17 मई मंगलवार को उनकी सांसें हमेशा के लिए थम गई। वह महज 21 साल की थी। उनकी मौत से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शौक का माहौल है। वहीं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

परिवार को नहीं थी सर्जरी की जानकारी

चेतना के पिता ने मीडिया को बताया कि उन्हें बेटी की सर्जरी की कोई जानकारी नहीं थी। उसने परिवार में अपनी सर्जरी के बारे में किसी को नहीं बताया था। वह दोस्तों के साथ हॉस्पिटल एडमिट हुई थी। किसी ने उसे सलाह दी थी कि तुम्हारी कमर में अधिक चर्बी है। तुम इसकी सर्जरी करवा लो। इसके बाद वह बिना घर बताए सर्जरी करवाने चली गई थी।

चेतना के पेरेंट्स का आरोप है कि उनकी बेटी की मौत की वजह डॉक्टरों की लापरवाही है। उनकी बेटी सेहतमंद थी। अस्पताल के आईसीयू में पर्याप्त सुविधा नहीं थी। इस घटना के बाद चेतना के परिजनों ने अस्पताल के नजदीकी पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज किया है।

कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थी चेतना

बताते चलें कि चेतना बंगलुरू के उत्तरी तालुक की रहने वाली थी। उन्होंने ‘गीता’ और ‘दोरेसानी’ जैसे सीरियल में कई मुख्य किरदार निभाए हैं। वजन कम करने की चाह के चलते उनका असमय निधन हो गया। ये काफी दुखद है कि चेतना को इतनी कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कहना पड़ा।

आप भी इस घटना से सीख लें और भगवान ने आपको जैसा बनाया है उसे वैसा ही स्वीकार करें। वजन कम करना भी है तो नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करें। प्लास्टिक सर्जरी जैसी चीजें ट्राय न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button