अध्यात्म

बुधवार को इन कामों को करने से मिलेगा शुभ फल, परंतु कुछ कामों से रहना होगा दूर

बुधवार का दिन भगवान गणेश जी की पूजा आराधना का सबसे उत्तम दिन माना गया है। ऐसा बताया जाता है कि इस दिन कुछ साधारण से उपाय करके व्यक्ति अपने जीवन की परिस्थितियों में सुधार कर सकता है। भगवान गणेश जी को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना गया है। कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ में पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा करने से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो बुधवार का दिन भगवान गणेश और लाल किताब के अनुसार दुर्गा माता का दिन है। जिन लोगों का मस्तिष्क कमजोर है, उनको बुधवार का उपवास अवश्य करना चाहिए। इससे बुद्धि की प्राप्ति होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बुधवार के दिन कौन से कार्य करने चाहिए और कौन से कार्य नहीं करने चाहिए? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

बुधवार को करें यह कार्य

  • बुधवार के दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाना शुभ माना जाता है।
  • आप बुधवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर में अवश्य जाएं।
  • अगर आप बुधवार के दिन धन का संचय करते हैं तो ऐसा माना जाता है कि इससे धन में बरकत रहती है।
  • बुधवार के दिन पूर्व, दक्षिण और नैऋत्य दिशा की यात्रा करना शुभ मानी गई है। इस दिशा में की गई यात्रा सफल रहती है।
  • आप बुधवार के दिन लेखन कार्य, मंथन, मंत्रणा कर सकते हैं। इन सभी कार्यों के लिए यह दिन बहुत ही शुभ माना गया है।
  • जो लोग ज्योतिष के क्षेत्र में है। शेयर बाजार और दलाली जैसे कार्य करते हैं। उनके लिए बुधवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहे और सभी बीमारियों का नाश हो तो आप बुधवार के दिन मंदिर के बाहर बैठी किसी भी कन्या को साबुत बदाम दीजिए। इससे घर की बीमारी दूर हो जाती है।

बुधवार के दिन भूलकर भी ना करें यह कार्य

  • बुधवार के दिन हरी सब्जियों का प्रयोग करना शुभ नहीं माना जाता है।
  • आप बुधवार के दिन किसी भी प्रकार का लेनदेन मत कीजिए। विशेष रूप से आप धन का लेनदेन करने से बचें क्योंकि इसकी वजह से धन से जुड़ी हुई परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
  • अगर आप बुधवार के दिन किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस दिन उत्तर, पश्चिम और ईशान दिशा की यात्रा करने से बचें।
  • बुधवार के दिन लड़की की माता को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह सिर ना धोएं क्योंकि इसकी वजह से लड़की का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसके अलावा बहुत से कष्टों का सामना करना पड़ेगा।

उपरोक्त आपको बुधवार के दिन कौन से कार्य करने चाहिए और कौन से कार्य नहीं करने चाहिए? इसके बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो अपने जीवन की बहुत सी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार यह सभी बातें बहुत ही महत्वपूर्ण मानी गई हैं। अगर आप बुधवार के दिन इन सभी बातों पर अमल करते हैं तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button