अध्यात्म

इन उपायों को करने से शनिदेव करेंगे आपका भला, बुरे दिन अच्छे दिनों में होंगे परिवर्तित

शनिदेव को दंड का स्वामी माना जाता है, अगर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में गलत कार्य करता है तो उसको शनिदेव दंड देते हैं, शनि देव को न्यायधीश की उपाधि दी गई है और बुरे काम करने वाले लोगों को इनसे बुरा ही परिणाम मिलता है, परंतु जो लोग अच्छे कार्य करते हैं उनके ऊपर शनि देव की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है, अच्छे कार्यों का शनिदेव फल अवश्य देते हैं।

अगर आपके जीवन में कोई परेशानी चल रही है या फिर शनिदेव दोष है तो आप इसके लिए शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं, आज हम आपको ऐसे कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको करने से शनि दोषों से छुटकारा प्राप्त होता है और आपके जीवन के सभी कष्ट शनिदेव दूर करेंगे।

आइए जानते हैं शनिदेव की कृपा पाने के लिए कौन से करें उपाय

  • सबसे पहली और जरूरी बात आपको यह ध्यान रखना होगा कि जो व्यक्ति अपने माता पिता का सम्मान करता है और उनकी सेवा करता है उनके ऊपर हमेशा शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है, इसलिए आप अपने माता पिता का अपमान ना करें और उनका आशीर्वाद ले।
  • अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि का बुरा प्रभाव है या उसकी कुंडली में ढैय्या या साढ़ेसाती की स्थिति चल रही है तो इसकी वजह से वह परेशानी में आ जाता है, इस स्थिति में आप शमी के वृक्ष की जड़ को काले कपड़े में पिरो कर शनिवार के दिन अपने दाहिने हाथ में बांध लीजिए और साथ ही शनि मंत्र का तीन माला जाप कीजिए, इससे शनि का बुरा प्रभाव दूर होता है।

  • अगर आप शनिवार के दिन बजरंगबली की साधना करते हैं तो इससे शनि से संबंधित सभी परेशानियां दूर होती है, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष है तो रोजाना उस व्यक्ति को सुंदरकांड का पाठ और हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, इसके पश्चात अपनी शक्ति अनुसार मीठा प्रसाद अर्पित करना चाहिए।
  • अगर आप शनिवार के दिन शनि महाराज की पूजा कर रहे हैं तो उनकी पूजा के दौरान नीले रंग के फूल ही अर्पित कीजिए, आप शनिदेव पर अपराजिता के फूल अर्पित कर सकते हैं, इसके अलावा आप तिल के तेल का दीपक काली बत्ती डालकर जलाएं।

  • अगर आप शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने घर में शमी का वृक्ष अवश्य लगाएं और उस वृक्ष की नियमित रूप से पूजा-अर्चना कीजिए, इस उपाय को करने से घर परिवार की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और अगर आपके घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष है तो वह भी दूर हो जाएगा, इस उपाय को करने से आपके ऊपर शनिदेव का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा, इससे घर परिवार के लोगों को तरक्की हासिल होती है।
  • अगर आप शनिवार के दिन जल में गुड़ या शक्कर मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्पित करते हैं और दीपक जलाते हैं तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  • अगर आप शनिदेव के प्रकोप को शांत करना चाहते हैं तो इसके लिए “सूर्य पुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्ष: शिव प्रिय:। मंदाचाराह प्रसन्नात्मा पीड़ां दहतु में शनि:।।” मंत्र का जाप कीजिए, यह मंत्र काफी प्रभावी माना गया है, अगर आप इस मंत्र का अपनी सच्ची श्रद्धा से जाप करेंगे तो इसका लाभ आपको अवश्य प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button