राशिफल

राशिफल 27 जून: महादेव के आशीर्वाद से इन 4 राशियों के काम आसानी से होंगे पूरे, भाग्य रहेगा प्रबल

आज आप सोमवार 27 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 27 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। कामकाज में खूब मन लगेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। भाग्य के सहारे आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे, जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत बेहतर नजर आ रहा है। कार्य भार कम होगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभलकर रहना होगा, क्योंकि यह आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा, उससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने सभी रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल होंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। किसी मित्र की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। दूसरों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। आप अपने व्यापार में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आप अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें क्योंकि आत्मविश्वास के बल पर आप हर परिस्थिति से निपट सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक व्यतीत होगा। घर के लोगों और मित्रों के साथ किसी अच्छी जगह सैर-सपाटे की योजना बना सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप हर काम में सफलता हासिल करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को मन मुताबिक लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। कारोबार में बरकत होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम को देखकर बहुत खुश होंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने काम में जुटे रहेंगे, उनका मुनाफा बढ़ने की स्थिति नजर आ रही है। मन में निराशा का भाव मत आने दीजिए, क्योंकि निराशा का भाव आपको लक्ष्य से दो कदम पीछे भी कर सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की पढ़ाई की टेंशन खत्म होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा हासिल करेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कड़ी मेहनत से आपको अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। मेहनत में कोई भी कमी मत आने दीजिए, बहुत ही जल्द आपको साकारत्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप काफी एक्टिव रहेंगे। किसी की भी चिकनी चुपड़ी बातों में आने से बचना होगा। ऑफिस के कार्य समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ प्राप्त होगा, जिससे उनका काम करने में भी मन लगेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ढेरों खुशियां लेकर आया है। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। विरोधी पक्ष शांत रहेंगे। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा हो सकती है। किसी मामले में पिताजी की कठोर बातें, आपको चुभ सकती हैं लेकिन उन्हें दिल तक ले जाने की जरूरत नहीं है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा। जो लोग सरकारी विभाग की नौकरी में कार्यरत हैं, उनके काम से उनके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अनाज के बड़े व्यापारियों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। युवा वर्ग वर्तमान समय में अपनी फिजिकल फिटनेस पर फोकस करें, जिम और योग आदि के लिए समय निकालना जरूरी है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। पुराने जमा किए गए पुण्य समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाएंगे इसलिए पुण्य करने का मौका मिले तो चूकिए नहीं। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप अपने कुछ खास दोस्तों से मुलाकात करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन में पिछले कुछ समय से चली आ रही दूरियां खत्म हो जाएंगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कामकाज में चल रही बाधाएं खत्म होंगी। आप अपने सभी कामों को अपने तरीके से पूरे कर सकते हैं। व्यापारी अपने पुराने ग्राहकों पर अवश्य ही दृष्टि रखें और उनसे संपर्क बनाए रखें, यही लोग आगे चलकर लाभ दिलाएंगे। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। आपकी तबीयत अच्छी रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज इस राशि के लोगों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे जिसके चलते परेशान हो सकते हैं। अचानक किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के लोगों को ऑफिशियल निर्णय लेने से बचना चाहिए, निर्णय लेने का दबाव पड़े तो आगे पीछे के लिए टाल दें। कारोबारियों को छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थितियों में राहत देने का काम करेंगे, इसलिए बड़े के चक्कर में छोटे-छोटे ना छोड़े। युवा नकारात्मक विचारों को मन मस्तिष्क में कोई स्थान ना दें, नकारात्मकता से ही डिप्रेशन की बीमारी पैदा होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button