राशिफल

संकटमोचन की कृपा से इन 4 राशि वालों की बदल गईं किस्मत की लकीरें, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है. जिसकी वजह से सभी राशि के लोगों के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं /यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में खुशियां मिलती हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का हर किसी को सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार, कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और इनकी किस्मत की लकीरों में सुधार आने के प्रबल योग हैं। नौकरी के साथ-साथ व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भी तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगी संकट मोचन हनुमान जी की कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका समय उन्नति दायक रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के साधनों में वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार में आप नए-नए प्रयोग कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। घर परिवार में खुशी का वातावरण निर्मित होगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि वाले जातकों लोगों को सफलता के नए-नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। संकट मोचन हनुमान जी के आशीर्वाद से आपकी किस्मत प्रबल रहेगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। भागीदारों की मदद से आपका मुनाफा बढ़ सकता है। आपको भविष्य में कोई अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने के योग हैं। विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के चारों तरफ का वातावरण खुशहाल रहेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय अच्छा रहेगा। नया प्रेम संबंध स्थापित हो सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में बेहतरीन फायदा मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, यह समय अति उत्तम रहने वाला है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आमदनी के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। पिताजी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। निवेश संबंधित कामों के लिए समय शुभ रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप अधिक व्यस्त हो जाएंगे। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा इसलिए उनकी सेहत पर ध्यान दीजिए। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आपको अपने जरूरी काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद मत कीजिए। अपनी योजनाओं पर फोकस करें। किसी को भी पैसा उधार देते समय सावधानी बरतें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। इस राशि के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। अगर यात्रा जरूरी है तो गाड़ी प्रयोग में सावधानी बरतें। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार सामान्य चलेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना है।

तुला राशि वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। सभी परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। आप अपने खान-पान पर ध्यान दीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय निराशाजनक रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन मेहनत करने के बावजूद भी प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता नहीं मिल पाएगी, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। इस राशि के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप पैसों का लेनदेन मत कीजिए। किसी पुरानी बीमारी को लेकर परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी लोग विषम परिस्थितियों में आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पिताजी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है।

धनु राशि वाले लोगों को मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलेगी। आप अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा परंतु पैसों का लेनदेन मत कीजिए। आपके दिमाग में नए-नए विचार आ सकते हैं, जिसके माध्यम से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर खटास उत्पन्न हो सकती है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

कुंभ राशि वाले लोगों को मिलेजुले परिणाम हासिल होंगे। प्रेम जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और रिश्ते मजबूत बनेंगे। धार्मिक कामों में सहयोग दे सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करने की कोशिश कीजिए। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button