राशिफल

आज दुर्गाष्टमी पर बन रहा विशेष योग, इन 6 राशियों के लिए होगा वरदान साबित, बढ़ेगी धन-दौलत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार परिवर्तन होने की वजह से कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक है ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज दुर्गा अष्टमी का व्रत है और आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर विशेष योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। आखिर किन राशि वालों को विशेष योग का अच्छा फल मिलेगा और किसको अशुभ फल की प्राप्ति होगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में

आइए जानते हैं दुर्गाष्टमी पर बन रहे विशेष योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

वृषभ राशि वाले लोगों को विशेष योग की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। बिजनेस करने वाले लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। कैरियर में नया बदलाव आने की संभावना है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों की किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। विशेष योग की वजह से नौकरी में पदोन्नति होने के प्रबल योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है। मां दुर्गा की कृपा से लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे, इसलिए आप इनका फायदा जरूर उठाएं।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर दुर्गा अष्टमी पर बन रहे विशेष योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में प्रगति हासिल करेंगे। धन लाभ मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मिल कर पुरानी यादें ताजा होंगी। अनुभवी लोगों से संपर्क बनेगा। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलने के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। विशेष योग की वजह से बिजनेस में आपको फायदा मिलने के योग हैं। कामकाज समय पर पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति और वेतन में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता रानी की आराधना में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। दुर्गाष्टमी पर बन रहे विशेष योग की वजह से आर्थिक मुनाफा मिलने के प्रबल योग हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज के लोग प्रसन्न रहेंगे और आपसे प्रेरणा भी ले सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फील होगा। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। माता की सेहत में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर माता रानी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। दुर्गाष्टमी पर बन रहे विशेष योग की वजह से धन प्राप्ति के योग हैं। करियर में तरक्की मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले में आप निर्णय ले सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आप अपने जरूरी काम में दोस्तों की सहायता ले सकते हैं। दांपत्य रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। आपको अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ मतभेद हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी वजह से कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी महिला की तरफ से कष्ट का सामना करना पड़ेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने मन पर काबू रखें। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। जीवनसाथी आपका पूरा सपोर्ट करेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। अनुभवी लोगों की मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। प्रिय के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। आप अपने रिश्ते को बेहतर तरीके से चलाने की कोशिश कीजिए।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन रहा रहने वाला है। कामकाज में जल्दीबाजी मत कीजिए। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च हो सकता है। ऑफिस में किसी भी काम में मामूली गलतियों को नजरअंदाज मत कीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि वाले जातको का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। पारिवारिक जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य मेहनत के बलबूते पूरा हो सकता है। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों की मदद से आप कोई निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों को गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। जीवनसाथी को समझने की कोशिश कीजिए। आप धन के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। अनजान लोगों के ऊपर ज्यादा विश्वास मत कीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button