बॉलीवुड

बेहद हसीन हैं इन 5 क्रिकेटर्स की पत्नियां, ख़ूबसूरती में अभिनेत्रियों को भी देती है मात

मनोरंजन जगत और क्रिकेट की दुनिया का पुराना नाता है। आए दिन क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ी सुर्खियों में रहते हैं तो वहीं बॉलीवुड से जुड़े कलाकार भी चर्चा में बने रहते हैं। जिस तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां ट्रेंड में रहती है तो वहीं क्रिकेटर्स की पत्नियां भी लाइमलाइट में बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि खूबसूरती के मामले में भी वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ती है। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 5 क्रिकेटर की पत्नी के बारे में जिनकी खूबसूरती के सामने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कुछ भी नहीं है।

साक्षी सिंह

sakshi dhoni

क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह को भला कौन नहीं जानता। साक्षी सिंह की पॉपुलरटी किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। वहीं खूबसूरती में वह बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मात देती है। बता दे साक्षी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। धोनी और साक्षी की शादी साल 2010 में हुई थी। इसके बाद साल 2015 में इनके घर बेटी जीवा का जन्म हुआ था।

रितिका सजदेह

 

sakshi dhoni


टीम इंडिया के मशहूर बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें, रोहित और रितिका की शादी साल 2015 में हुई थी। रितिका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है। वह बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह पॉपुलर है।

दीपिका पल्लीकल

sakshi dhoni
मशहूर क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल भी खूबसूरती में किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 2013 में हुई थी और साल 2015 में उन्होंने शादी रचाई थी। बता दे दीपिका पल्लीकल स्क्वैश खिलाड़ी भी है। दीपिका ने अपने नाम कई अवार्ड हासिल किए हैं। बता दे पिछले दिनों ही दीपिका पल्लीकल जुड़वा बेटों की मां बनी है।

अनुष्का शर्मा

sakshi dhoni
मशहूर खिलाड़ी विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भला कौन नहीं जानता। अनुष्का शर्मा ने फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी। वहीं विराट कोहली से शादी रचाने के बाद अनुष्का शर्मा और भी पॉपुलर हो गई है। वही खूबसूरती के मामले में तो वह बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों को भी मात देती है। इसके अलावा अनुष्का अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती है। ‌

प्रियंका चौधरी

सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी भी अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती है। वहीं उनकी खूबसूरत तस्वीरें फैंस काफी पसंद करते हैं। बता दे प्रियंका और सुरेश रैना ने भी साल 2015 में शादी रचाई थी और साल 2016 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ था। रिपोर्ट की माने तो सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका वर्तमान में एक एनजीओ के लिए काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button