राशिफल

आज वृषभ राशि आएंगे चंद्रमा, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसको रहना होगा सावधान

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज वृषभ राशि में चंद्रमा का संचार हो रहा है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होने वाली है।

आइए जानते हैं वृषभ में चंद्रमा के आने से किन राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि वाले लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में बनाई गई योजना लाभदायक सिद्ध होगी। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। किस्मत आपका पूरा सपोर्ट करेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। आपके मन में नया काम करने का विचार आएगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रिय से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है, पढ़ाई में आपका मन लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय लाभकारी सिद्ध होगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस के किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। अचानक किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। सामाजिक कार्यों में आप अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। सरकारी कामकाज में लाभ मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। आप अपने लक्ष्य पर फोकस कीजिए। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन खुश रहेगा। प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके चलते आप काफी व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। रूठे हुए साथी को मनाने के लिए आप उनका मनपसंद व्यंजन बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। जल्दीबाजी में उठाया गया कदम नुकसानदेह साबित हो सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देना होगा। व्यापार की गति तेज होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बच्चों के साथ आप मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों को ऑफिस के कामों पर ध्यान देना होगा। अधूरे कामों को पहले पूरे करने की कोशिश कीजिए। आर्थिक स्थिति में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। आत्मबल से आपको सफलता हासिल होगी। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिए गया पैसा वापिस लेने में कठिनाई हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी विचलित होंगे। आपके जोश में कमी नजर आ रही है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। दिल की बजाय आप दिमाग से काम लीजिए। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

धनु राशि वाले लोगों का मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। बिजनेस में नुकसान हो सकता है इसलिए थोड़ा संभल कर रहें।

मकर राशि वाले लोगों का समय मध्यम रूप से व्यतीत होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की तारीफ हो सकती है। सैलरी अच्छी रहेगी। सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। व्यापार उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। कैरियर को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button