अध्यात्म

मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए इनमें से कोई भी करें एक उपाय, माता रानी शीघ्र होंगी प्रसन्न

नवरात्रि के दिनों में मंदिरों में बड़ी ही धूमधाम देखने को मिलती है, सभी भक्त नवरात्रि के दिनों में मंदिरों के अंदर भारी संख्या में माता के दर्शन के लिए जाते हैं और यह अपने जीवन में चल रही दुख तकलीफों से मुक्ति पाने की प्रार्थना करते हैं, हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्यौहार का बहुत महत्व माना गया है, इन दिनों में मां दुर्गा की विशेष पूजा की जा सकती जाती है, इस संसार को बनाने वाली आदि शक्ति मां दुर्गा ही है, इसलिए हिंदू धर्म में किसी भी अन्य देवता की तुलना में शक्ति के रूप की पूजा करना बहुत ही फलदाई माना जाता है, जो भक्त नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं माता रानी अवश्य पूरी करती है, जिस भक्त के ऊपर माता रानी प्रसन्न होती है उस भक्त के जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है।

अगर आपसे माता दुर्गा प्रसन्न हो जाए तो आपके जीवन के हर संकट दूर हो जाएंगे, अगर आप माता दुर्गा को प्रसन्न कर लेते हैं तो इससे आपको बहुत से फायदे मिलते हैं, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से शास्त्रों में बताए गए कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिनको करके आप मां दुर्गा को बहुत ही शीघ्र प्रसन्न कर सकते हैं और आपको इसका परिणाम भी आश्चर्यजनक प्राप्त होगा।

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय

  • शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि हर लोक में हर पापी माता दुर्गा के नाम मात्र से ही भयभीत हो जाता है, इसलिए जो भक्त सच्चे मन से माता का नाम लेता है या इनके नाम का जाप करता है तो उसके जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं, इसलिए अगर आप अपने जीवन के संकट दूर करना चाहते हैं तो माता के नाम का जाप अवश्य कीजिए।

  • अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है तो इस स्थिति में आप माता दुर्गा के किसी भी मंत्र का एक माला जाप कर सकते हैं, अगर आपको इन मंत्रों के बारे में पता नहीं है तो आप किसी भी ज्योतिष या विशेषज्ञ से माता दुर्गा के मंत्र के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं, आप माता दुर्गा के बीज मंत्र “ऊँ ह्रीं दुं दुर्गायै नम:” का भी जाप कर सकते हैं, अगर आप इस मंत्र का रोजाना नियमित रूप से एक माला यानी 108 बार जाप करते हैं तो इससे आपको अति उत्तम फल की प्राप्ति होगी, शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर दुर्गा मंत्र का रात में जाप किया जाए तो इसका प्रभाव अधिक रहेगा, इसलिए अगर संभव हो सके तो आप इस दुर्गा मंत्र की साधना रात के समय कीजिए।
  • अगर आप माता दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए आप चंडी पाठ या फिर दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य कीजिए, क्योंकि इन पाठों का बहुत ही महत्व बताया गया है, अगर आप यह पाठ नियमानुसार पढ़ते हैं तो इससे आपके ऊपर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

  • अगर आप गरीब कन्याओं की मदद करते हैं, उनको भोजन और कपड़े इत्यादि का दान करते हैं तो इससे मां दुर्गा आपसे बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होंगी, इसके अलावा आप भूखे प्यासे जानवरों की भी सहायता कीजिए, अगर आप किसी जानवर या फिर पक्षी की सेवा करते हैं तो इससे माता दुर्गा आप से अति प्रसन्न होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button