राशिफल

देवगुरु बृहस्पति ने अपनी स्वराशि धनु में किया प्रवेश, जाने किन राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां बताई गई है और सभी राशियों का अपना-अपना महत्व होता है, सभी लोगों की राशियां अलग रहती है और इनका स्वभाव भी अलग देखने को मिलता है, ऐसा बताया जाता है कि अगर किसी भी ग्रह में कोई परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी राशियों के लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है, किसी को सुख मिलता है तो किसी को परेशानी का सामना करना पड़ता है, ग्रहों की चाल निरंतर बदलती रहती है और समय के साथ-साथ व्यक्ति का जीवन भी परिवर्तित होता है।

आपको बता दें कि 4 नवंबर 2019 की आधी रात को देव गुरु बृहस्पति ने वृश्चिक राशि को छोड़कर अपनी स्वराशि धनु में प्रवेश कर लिया है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ने वाला है, आज हम आपको बृहस्पति का यह परिवर्तन आपके जीवन में क्या फल प्रदान करेगा, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं देवगुरु बृहस्पति की राशि परिवर्तन से किन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति का परिवर्तन धन लाभ लेकर आया है, आपको संतान की तरफ से सुख की प्राप्ति होगी, आपको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है, राज्य से मान सम्मान मिलेगा, आपके सभी कामकाज सफलतापूर्वक पूरे होंगे, भाई बंधुओं से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों को बृहस्पति की राशि परिवर्तन की वजह से अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी, आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है, आप अपने घर परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं, पुत्र का पूरा सहयोग मिलेगा, शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है, आप अपने सभी कार्य बुद्धिमानी के साथ करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन खुशियां लेकर आया है, घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है, आपके घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना बन रही है, इस राशि वाले लोगों को पुत्र सुख की प्राप्ति होगी, चल संपत्ति से लाभ मिल सकता है, आप अपने शत्रु पर विजय हासिल करेंगे, सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है, इस राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं, सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है, राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, आप अपने सोचे हुए कार्य पूरे कर सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों पर कैसा रहेगा असर

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति का यह परिवर्तन थोड़ा कष्टकारी रह सकता है, आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी, धन हानि होने की संभावना बन रही है, आपके जीवन में अचानक से कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, जिनको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे, जो लोग व्यापारी वर्ग के हैं उनको हानि का सामना करना पड़ेगा, आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना बन रही है, आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति का यह राशि परिवर्तन अशुभ रहेगा, इस राशि वाले लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आप पैसों के संबंधित कार्यों में सतर्क रहें, पिता से वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है, मानसिक चिंता अधिक रहेगी, किसी विशेष व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है, जिससे आप काफी परेशान रहने वाले हैं।

कर्क राशि वाले लोगों को बृहस्पति की राशि परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, धन की कमी महसूस हो सकती है, जो लोग विद्यार्थी वर्ग के हैं उनका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा, आपको शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, घर परिवार की खुशियों में कमी आ सकती है, घरेलू जरूरतों पर अधिक पैसा खर्च होगा, माता की सेहत खराब होने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि वाले लोगों को बृहस्पति की राशि परिवर्तन की वजह से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जमीन जायदाद के मामलों में आपको असफलता हासिल होगी, आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अधूरा रुक सकता है, जिससे आप काफी हताश रहेंगे, कार्यस्थल में साथ काम करने वाले लोगों के साथ वाद विवाद हो सकता है, आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा, किसी भी यात्रा के दौरान आप सावधान रहें क्योंकि दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे हैं।

तुला राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन कष्टकारी रहेगा, सगे संबंधियों के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है, कार्यक्षेत्र में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, इस राशि वाले लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा, आपके द्वारा बनाई गई योजना असफल हो सकती है, आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा, आप अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं, आपको अपने घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है।

धनु राशि वाले लोगों को बृहस्पति की राशि परिवर्तन की वजह से मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा, आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, कार्यस्थल में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी रहने वाली है, आमदनी से अधिक खर्च में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है, आप अपनी संतान की गतिविधियों पर ध्यान दीजिए अन्यथा आपको कष्ट मिल सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन ठीक नहीं है, सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान में कमी आ सकती है, आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की जरूरत है अन्यथा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, घर परिवार के किसी सदस्य से बहस बाजी होने की संभावना बन रही है, किसी पुरानी बीमारी से आप काफी परेशान रहेंगे, आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए, व्यापारी वर्ग के लोगों को कुछ दिनों के लिए कोई भी नया समझौता करने से बचना होगा, माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन मिलाजुला रहने वाला है, आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई में ध्यान लगाने की आवश्यकता है, अचानक आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं परंतु अगर आप कोशिश करेंगे तो सभी परेशानियों का समाधान निकाल सकते हैं, आप बाहर के खान-पान से दूर रहें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, कहीं भी धन निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button