अध्यात्म

देवउठनी एकादशी को कर लें इनमें से कोई एक काम, चमकेगा भाग्य, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को आने वाली एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है, इस साल 8 नवंबर 2019 को एकादशी पड़ रही है, ऐसा बताया जाता है कि अगर इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा और व्रत किया जाए तो इससे भगवान विष्णु जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं, इस दिन भगवान विष्णु जी 4 माह पश्चात अपनी नींद से उठते हैं, देवउठनी एकादशी का बहुत अधिक महत्व माना गया है, इस दिन लोग अपने घरों में भगवान विष्णु जी की पूजा के साथ साथ घर और मंदिर में तुलसी विवाह भी करवाते हैं, इसी दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।

अगर हम पुराणों के अनुसार देखें तो अगर व्यक्ति इस दिन अपने सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है तो उसको मोक्ष मिलता है और उसकी सभी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, इसके अलावा बहुत से लोग ऐसे हैं जो मनचाहा वरदान प्राप्त करने के लिए बहुत से उपाय अपनाते हैं, जिससे विष्णु जी प्रसन्न होकर उनकी सभी इच्छाएं पूरी कर दें, आज हम आपको कुछ ऐसे सरल उपाय बताने वाले हैं जिनको अगर आप देवउठनी एकादशी के दिन करेंगे तो भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद देंगें।

देवउठनी एकादशी को कर लें इनमें से कोई एक उपाय

  • देवउठनी एकादशी के दिन आप सूर्य उगने से पहले उठ जाए और भगवान विष्णु जी की पूजा कीजिए, इसके अलावा रात में जागरण करके भगवान श्री विष्णु जी का कीर्तन कीजिए।
  • आप देवउठनी एकादशी के दिन अपने घर में दीपक जलाकर भगवान विष्णु जी का स्वागत अवश्य कीजिए क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु जी नींद से जागते हैं।

  • अगर आप भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी का विवाह शालिग्राम जी से जरूर कराएं, इससे भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
  • अगर आप देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा कर रहे हैं तो उस दौरान इनको तुलसी अवश्य अर्पित करें क्योंकि भगवान विष्णु जी को तुलसी सबसे अधिक प्रिय है।
  • अगर आप एकादशी का व्रत कर रहे हैं तो निर्जल व्रत कीजिए, अगर आप निर्जल व्रत करने में सक्षम नहीं है तो इस स्थिति में आप भोजन ग्रहण करके भी व्रत रख सकते हैं परंतु आपको एक समय ही भोजन करना होगा, आप भोजन में नमक का इस्तेमाल ना करें, आप इस दिन फलाहार के पश्चात ही व्रत का पारण कीजिए।
  • अगर आप देवउठनी एकादशी के दिन पूजा कर रहे हैं तो उस समय के दौरान भगवान विष्णु जी के मंत्रों का अधिक से अधिक बार जाप कीजिए, इससे आपको इनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।

  • भगवान विष्णु जी को जगाने के लिए देवउठनी एकादशी के दिन घंटा बजाइये, जिन लोगों ने एकादशी का व्रत किया है वह पूजा करने के पश्चात घंटा बजाकर विष्णु जी को जगाए, आप इस दिन गाय को भोजन कराइए, इसके पश्चात ब्राह्मण को दान दक्षिणा अवश्य दीजिए।

भगवान विष्णु जी को जगत का पालनहार माना जाता है, अगर इनकी कृपा दृष्टि किसी व्यक्ति पर हो तो उस व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट पल भर में दूर हो जाते हैं, जिससे व्यक्ति अपना जीवन खुशियों भरा व्यतीत करता है, उपरोक्त कुछ देवउठनी एकादशी के दिन किए जाने वाले उपाय बताए गए हैं, अगर आप इन उपायों को करते हैं तो इससे आपको भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आप अपना जीवन सुखमय व्यतीत कर पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button