अध्यात्म

हरियाली तीज को इन उपायों को करने से मिलेगा मनचाहा फल, धन की होगी प्राप्ति

सावन महीने में आने वाली हरियाली तीज बहुत ही महत्वपूर्ण मानी गयी है, सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज का इंतजार करती हैं, इस बार हरियाली तीज 3 अगस्त 2019 शनिवार को आने वाली है, ऐसा बताया जाता है कि हरियाली तीज का व्रत करवा चौथ के व्रत से भी कठिन रहता है, हरियाली तीज के व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करीब 30 घंटे तक भूखी रहती हैं, सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाता है, महिलाएं हरियाली तीज की तैयारियां पहले से ही आरंभ कर देती है, इस बार हरियाली तीज शनिवार को पड़ने वाली है, अगर इस दिन कुछ उपाय किए जाए तो इससे मन की सभी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

ऐसा बताया जाता है कि अगर कुछ उपाय सही समय और शुभ मुहूर्त पर किए जाए तो इसका व्यक्ति के जीवन में अच्छा परिणाम मिलता है, इस बार की हरियाली तीज बहुत से शुभ संयोग लेकर आ रही है, अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाए तो इससे सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है, इतना ही नहीं बल्कि इस दिन उपाय करने से धन से जुड़ी हुई परेशानियां भी दूर होंगी।

आइए जानते हैं हरियाली तीज के दिन कौन से करें उपाय

  • अगर आप हरियाली तीज के त्यौहार पर शाम के समय घर के आसपास किसी भी पीपल के पेड़ के पास जाकर वहां पर सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं और दीपक जलाकर शिव जी का ध्यान करके शिव मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपके ऊपर भगवान भोलेनाथ की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहेगी, इसके पश्चात आप किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन कराएं और अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य दीजिए।

  • वर्तमान समय में कई लोग ऐसे होते हैं जिनको रोजगार नहीं मिल पाता है, वह रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकते हैं परंतु उनको कामयाबी नहीं मिलती है, अगर आपको भी रोजगार प्राप्ति की कामना है तो इसके लिए हरियाली तीज की शाम को आप शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाइए और शनि मंत्र का लगभग 108 बार जाप कीजिए, इससे आपको अच्छे रोजगार की प्राप्ति होगी और आपकी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती है।
  • आजकल के समय में पैसा सबसे बड़ी जरूरत है, सभी लोगों को अधिक से अधिक धन चाहिए और धन कमाने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं परंतु उनकी लाख कोशिश करने के बावजूद भी अच्छा परिणाम नहीं मिलता है, अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो और आप आर्थिक रूप से मजबूत बने तो इसके लिए आप हरियाली तीज में काले वस्त्रों का दान कीजिए, इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
  • अगर विवाह में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है तो इसके लिए हरियाली तीज की शाम को माता गौरी के समक्ष श्रृंगार और एक घी का दीपक जला कर बैठ जाए, इससे विवाह में आने वाली सभी अड़चन दूर होती है।

उपरोक्त कुछ हरियाली तीज पर किए जाने वाले उपायों के बारे में जानकारी दी गई है, अगर आप इन उपायों को करते हैं तो इससे आप अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं, हरियाली तीज का त्यौहार मनोकामना पूर्ति के लिए बहुत ही विशेष माना जाता है, इन उपायों को करने से आपके जीवन की परेशानियां भी समाप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button