अध्यात्म

भोलेनाथ से मनचाहा वरदान पाने के लिए सावन सोमवार को करें यह उपाय, आपकी हर समस्या का होगा अंत

सावन का पावन महीना भक्तों के लिए बहुत ही विशेष माना गया है। सावन महीना भगवान शिव जी को भी अति प्रिय है। धर्म शास्त्रों के अनुसार सावन में आने वाले सोमवार बहुत ही महत्वपूर्ण माने गए हैं। अगर इस दिन कुछ साधारण से उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति को शीघ्र ही फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान विष्णु जी पाताल लोक में रहते हैं, इसी वजह से भगवान शिवजी सृष्टि का संचालन करतें हैं। अगर आप भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सावन का महीना उपयुक्त माना गया है, क्योंकि इस महीने में शिव जी कैलाश त्याग कर भूलोक पर निवास करते हैं।

आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यदि आप इन उपायों को सावन सोमवार को करते हैं तो इससे भोलेनाथ आपको मनचाहा वरदान देंगे और आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रहीं हैं, वह दूर होंगी।

सावन सोमवार को करें यह उपाय, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान

1. शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान विष निकला था, तब भगवान शिव जी ने हलाहल विष का पान किया था, जिसकी वजह से शिव जी के शरीर का ताप अधिक बढ़ गया था। देवताओं ने गर्मी को दूर करने के लिए भगवान शिव जी के सिर के ऊपर धतूरा और भांग, जल अर्पित किया था। आप सावन सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा के दौरान धतूरा, भांग और बेलपत्र अवश्य अर्पित करें।

2. शास्त्रों के अनुसार अगर आप तीन पत्ती वाला बेलपत्र भगवान शिव जी को चढ़ाते हैं तो इससे भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं, क्योंकि बेलपत्र के तीनों पत्तों को राज, तत्व और तमोगुण का प्रतीक माना गया है, इसके अलावा यह ब्रह्मा, विष्णु और महेश का भी प्रतीक माना जाता है।

3. शिवपुराण के मुताबिक अगर व्यक्ति सावन के सोमवार को मिट्टी का शिवलिंग बनाकर पूजा करता है तो इससे विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इस शिवलिंग की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय भी खत्म हो जाता है।

4. पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने से भगवान शिव जी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

5. वैसे देखा जाए तो भगवान शिव जी को प्रसन्न करना बहुत ही सरल है। साधारण उपासना से ही भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन अगर आप सावन सोमवार को इनका रुद्राभिषेक करते हैं तो आपके जीवन की सभी समस्याओं का अंत होता है। आप रुद्राभिषेक करने के पश्चात रुद्राष्टक स्त्रोत का पाठ कीजिए। इससे आपको मनचाहा वरदान मिलेगा।

6. भगवान शिवजी की पूजा शिवलिंग के रूप में की जाती है। आप सावन के पवित्र महीने में प्रातः काल और शाम के समय इनकी आरती जरूर कीजिए। आरती में आप 1, 5, 7, 11 या 21 बत्तियां रख सकते हैं या फिर आप कपूर से भी इनकी आरती कर सकते हैं। आप इनकी आरती इस प्रकार कीजिए ताकि ओम की आकृति बन जाए। इस उपाय से घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

7. अगर आप अपनी पुकार भोलेनाथ तक पहुंचाना चाहते हैं तो इसके लिए आप भगवान शिव जी के वाहन नंदी के कानों में अपनी बात कहें।

8. अगर सावन महीने में आपके घर के दरवाजे पर कोई बैल आता है तो उसको खाने के लिए कुछ ना कुछ अवश्य दीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button