वायरल वीडियो

खाना खिलाने वाले व्यक्ति की मृत्यु से टूट गया लंगूर, अंतिम संस्कार में पहुंचा, रुला देगा Video

वैसे देखा जाए तो इंसान का जानवर से प्यार करना कोई नई बात नहीं है। काफी पहले से ही इंसान पशुओं से प्यार करता रहा है। दुनिया में आज भी ऐसे बहुत से लोग रहते हैं, जो जानवरों से बेहद प्यार करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो जानवरों से ऐसे प्यार करते हैं, जैसे उनके परिवार का ही सदस्य हो। इंसान और जानवर का प्यार निस्वार्थ होता है।

जब मुश्किल घड़ी में इंसान भी इंसान का साथ छोड़ देता है, तब जानवर ही एक ऐसा होता है जो मुश्किल वक्त में भी अपने मालिक के साथ रहता है। इंसान और जानवर का रिश्ता बहुत खास माना जाता है। यह दोनों एक दूसरे को दिल से पसंद करते हैं और कई बार तो अपनी जान देने को भी तैयार हो जाते हैं। अगर आप किसी भी जानवर को खाना खाने के लिए देंगे, तो वह आपको ही अपना सबकुछ मान लेता है।

इसी बीच श्रीलंका से एक वीडियो सामने आया है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इस वीडियो में एक लंगुर यानी बंदर एक व्यक्ति के पार्थिव शरीर के पास बैठा हुआ नजर आ रहा है। जिस व्यक्ति के पार्थिव शरीर के पास यह बंदर बैठा हुआ है, उसने लंगूर का ध्यान रखा और उसे खाना खिलाया था।

लंगूर को खाना खिलाने वाले व्यक्ति की हो गई मृत्यु

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लंगूर अंतिम संस्कार में पार्थिव शरीर के पास बैठा हुआ दिखाई दे रहा है और वह व्यक्ति को उठाने का प्रयास कर रहा है। बता दें कि जो लोग जानवरों को खाना खाने के लिए देते हैं, उनसे जानवरों का स्नेहा बहुत ज्यादा हो जाता है। चाहे आप मालिक की बात करें या फिर किसी अनजान व्यक्ति की। कुछ ऐसा ही इस लंगूर ने भी किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो श्रीलंका का है। यहां बाट्टीकोलोआ के रहने वाले 56 वर्षीय पीथंबरम राजन का निधन 17 अक्टूबर को हो गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि पीथंबरम राजन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पीथंबरम राजन हमेशा एक लंगूर को खाना खिलाया करते थे। जब लंगूर ने उनको मृत देखा तो उसकी प्रतिक्रिया काफी चौंकाने वाली रही थी, जिसे देखने के बाद लोग काफी हैरान होने के साथ-साथ भावुक भी हो गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर पार्थिव शरीर के पास बैठकर उसे छू रहा होता है। बंदर को देखकर ऐसा मालूम हो रहा है मानो जैसे वह उसे उठाने का प्रयास कर रहा हो। वह बड़े ही ध्यान से व्यक्ति को देखे जा रहा है। परिवार के लोगों द्वारा ऐसा बताया गया कि लंगूर उस व्यक्ति के पास हटने से मना कर रहा था। जब उसे इस बात का पता चला कि व्यक्ति की सांसे नहीं चल रही हैं, तो उसके बाद वह वहां से हट गया।

यहां देखें वीडियो


यह भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर सुबोध कुमार नाम के यूजर ने हाल ही में शेयर किया है। यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग बेहद भावुक हो जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button