अध्यात्म

महाशिवरात्रि के दिन कर ले यह छोटा सा उपाय, भोलेबाबा की कृपा से जीवन के हर संकट हो जाएंगे दूर

महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिरों के अंदर बड़ी ही भीड़ देखने को मिलती हैं, सभी शिव भक्त भगवान शिव जी की भक्ति में लीन रहते हैं, महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष 21 फरवरी 2020 यानी आज है और महाशिवरात्रि भगवान शिवजी की आराधना का सबसे उत्तम दिन माना गया है, शिवजी को देवों का देव कहा जाता है, ऐसा बताया जाता है कि यदि किसी भक्त से यह प्रसन्न हो जाए तो उस भक्त के जीवन की तमाम परेशानियां दूर होती हैं, महाशिवरात्रि का दिन भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने का सबसे उत्तम दिन माना गया है, आप कुछ सरल से प्रयोग करके भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं।

दरअसल, ज्योतिषशास्त्र में ऐसे कई उपायों का जिक्र किया गया है जिनको अगर महाशिवरात्रि के दिन किया जाए तो इससे भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है और जीवन का बड़ा से बड़ा संकट भी दूर हो जाता है, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन उपायों को आप महाशिवरात्रि पर करके अपने जीवन की तमाम परेशानियों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर पाएंगे।

आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के इन उपायों के बारे में

1. धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए

अगर आपके जीवन में धन से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं तो आप महाशिवरात्रि के दिन बैल को चारा खिला है, इसके साथ ही शिव मंत्र का कम से कम एक माला जाप कीजिए, इससे शीघ्र ही धन से जुड़ी हुई समस्या दूर होगी।

2. सौभाग्य की प्राप्ति के लिए

अगर आप महाशिवरात्रि के दिन अनाथ आश्रम में जरूरतमंद लोगों की मदद और दान करते हैं तो इससे आपका दुर्भाग्य भी सौभाग्य में परिवर्तित हो जाता है, इतना ही नहीं बल्कि जीवन की तमाम परेशानियां दूर होती है।

3. वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने के लिए

अगर आप अपना वैवाहिक जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत करना चाहते हैं या फिर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी उत्पन्न हो रही है और उससे मुक्ति पाना चाहते हैं तो आप महाशिवरात्रि वाले दिन सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सम्मान दे और गरीब निर्धन लोगों की मदद करें।

4. ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचने के लिए

यदि आपकी कुंडली में कोई ग्रह बुरा प्रभाव दे रहा है तो उसके बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए आप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी का दूध से अभिषेक कीजिए उसके पश्चात ओम नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप कीजिए, इससे कुंडली में ग्रहों की वजह से मिलने वाला बुरा प्रभाव दूर होता है।

5. कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति पाने के लिए

अगर आप किसी कोर्ट कचहरी की वजह से परेशान है और आप चाहते हैं कि जल्द से जल्द इससे आपको छुटकारा मिले तो आप महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का दुग्ध अभिषेक करें और रूद्राष्टक का पाठ कीजिए, इससे जल्दी कोर्ट कचहरी के चक्करो से मुक्ति प्राप्त होगी।

ऐसा बताया जाता है कि भोलेनाथ अपने भक्तों से जल्दी प्रसन्न होते हैं, अगर आप भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए महाशिवरात्रि का दिन सबसे शुभ दिन माना जाता है, अगर आप अपने सच्चे मन से कुछ सरल से उपाय करते हैं तो इससे आपको भोले बाबा की कृपा अवश्य प्राप्त होगी, उपरोक्त कुछ उपायों के बारे में उल्लेख किया गया है जो ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही प्रभावी माने गए हैं, आप इन उपायों की मदद से अपने जीवन की परेशानियां दूर कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button