अध्यात्म

सावन में गणपति पूजा के साथ-साथ करें यह काम, मिलेगा मनवांछित फल, जीवन के कष्ट होंगे दूर

सावन के पवित्र महीने में जगह-जगह पर भक्त भगवान शिव जी की पूजा और अभिषेक करते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन में अगर सच्चे मन से भगवान शिवजी की पूजा की जाए तो इससे इनका आशीर्वाद हमेशा के लिए बना रहता है। इसके अलावा अगर आप सावन महीने में शिव परिवार की पूजा करते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है। जैसा कि आप लोग जानते हैं सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित है। बुधवार का दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने का विशेष दिन माना गया है। अगर आप बुधवार को भगवान गणेश जी की पूजा का विशेष फल प्राप्त करना चाहते हैं तो इनकी आप विधि-विधान पूर्वक पूजा करें। इससे आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे और आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि सावन महीने का हर दिन बहुत ही विशेष होता है। अगर आप सावन के बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा करते हैं तो इससे आप अपने जीवन की कई परेशानियों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। बुधवार के दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय किए जाए तो इससे इनकी कृपा मिलती है।

सावन माह में गणपति पूजा

आप सावन के पवित्र महीने में अपने सच्चे मन से भगवान गणेश जी की प्रतिमा को दूर्वा, अक्षत, धूप, जल, पुष्प आदि अर्पित कीजिए और आप गणेश जी को गुड़ और धनिया का भोग लगाएं। अगर आप गणेश जी को मोदक का भोग लगाते हैं तो इससे यह जल्दी प्रसन्न होते हैं, क्योंकि मोदक इनको अति प्रिय है। आखिर में आप गणेश जी की आरती करके प्रसाद बांटे।

अगर आप सावन के सभी बुधवार के दिन लगातार भगवान गणेश जी की पूजा करते हैं तो इससे आप इनसे मनवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह का दोष है तो वह भी दूर हो जाता है।

सावन माह के बुधवार को यह चीजें करें दान

अगर आप भगवान गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो सावन महीने के बुधवार को गणपति जी की पूजा करने के पश्चात आप अपने सामर्थ्य अनुसार तांबे के बर्तन और मूंग की दाल निर्धन लोगों में दान कीजिए।

सावन माह के बुधवार को करें यह काम

  1. अगर आप सावन महीने के बुधवार को गणेश चालीसा और गणेश स्त्रोत का 11 बार पाठ करते हैं तो इससे आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है। पुराणों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि सावन का बुधवार विशेष फलदाई होता है। अगर आप इसका पाठ करेंगे तो आपके घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
  2. आप सावन के बुधवार को किसी भी गणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश जी को सिंदूर अर्पित कीजिए। अगर आप भगवान गणेश जी को सिंदूर लगाते हैं तो इससे घर की नकारात्मक शक्तियां दूर भागती है।
  3. बुध ग्रह का दोष दूर करने के लिए आप सावन के बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं। इससे भगवान गणेश जी की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी।
  4. शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। अगर आप सावन के बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाते हैं तो इससे जीवन में खुशियां आती हैं और आप अपने करियर में लगातार सफलता हासिल करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button