अध्यात्म

इस जन्माष्टमी कैसे मिलेगी भगवान की कृपा? जानिए काम की बातें

इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 11 और 12 अगस्त को मनाया जाने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी जन्माष्टमी दो दिन मनाई जाने वाली है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही शुभ माना जाता है। कान्हा जी के जन्म का उत्सव सारी दुनिया में परंपरागत रूप से मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो भगवान कृष्ण जी का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को हुआ था। इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी कहा जाता है। आज हम आपको कृष्ण जन्माष्टमी पर कैसे भगवान की कृपा प्राप्त कर सकते हैं? इस दिन क्या-क्या कार्य करें? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

जानिए कैसे करें श्री कृष्णजी की प्रतिमा की पूजा

जन्माष्टमी के पवित्र त्यौहार पर बाल कृष्ण की स्थापना की जाती है। आप चाहे तो अपनी जरूरत और मनोकामना के अनुसार भगवान कृष्ण जी के किसी भी स्वरूप को स्थापित कर सकते हैं। अगर आप संतान सुख की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इसके लिए आप बांसुरी वाले श्री कृष्ण जी की स्थापना करें, इससे आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा और संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होगी। आप कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शंख और शालिग्राम की स्थापना करें।

इस प्रकार करें श्री कृष्ण जी का श्रृंगार

  • कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान का श्रृंगार करने के लिए आप परिजात और वैजयंती के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फूल बहुत ही उत्तम माने गए हैं।
  • आप भगवान कृष्ण जी के जन्म के पश्चात इनको झूला झुलाने के लिए खूबसूरत झूले की व्यवस्था कीजिए, इसके साथ ही आप पीले रंग के वस्त्र, गोपी चंदन और चंदन के सुगंध की व्यवस्था कीजिए।
  • आप भगवान श्री कृष्ण जी की प्रिय चीजें जैसे बांसुरी, मोर पंख, आभूषण, मुकुट की व्यवस्था करें।

जानिए जन्माष्टमी पर क्या भोग लगाएं

  • जन्माष्टमी पर भगवान को भोग लगाने के लिए आप पंचामृत बना लीजिए और उसके अंदर तुलसी का पत्ता डालना ना भूलें।
  • आप भगवान कृष्ण जी को मेवा, माखन और मिश्री का भोग लगा सकते हैं।
  • भगवान कृष्ण जी को आप धनिए की पंजीरी का भी भोग लगा सकते हैं।
  • वैसे तो भगवान कृष्ण जी को छप्पन भोग लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। आप अपने सामर्थ्य अनुसार इनको भोग लगाएं।

जानिए जन्माष्टमी के दिन क्या करें

  • आप जन्माष्टमी के दिन सुबह के समय जल्दी उठकर अपने सभी कार्यों से निवृत्त होकर स्नान कर लीजिए और व्रत या पूजा का संकल्प लीजिए।
  • आपको जन्माष्टमी के दिन सिर्फ जलाहार या फलाहार करना होगा। आप इस दिन सात्विक भोजन का सेवन करें।
  • आप जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण जी की स्थापना करके इनका श्रृंगार कीजिए।
  • जन्माष्टमी के दिन आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर वंदनवार जरूर लगाइए।
  • आप कृष्ण जन्माष्टमी की मध्यरात्रि को भोग और जन्मोत्सव के लिए व्यवस्था करके रखें।
  • आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप चाहे जन्माष्टमी का व्रत कर रहें हो या फिर नहीं, परंतु इस दिन आपको सात्विक आहार का ही प्रयोग करना होगा।

उपरोक्त कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपको भगवान का आशीर्वाद मिलेगा। शास्त्रों के अनुसार ऐसा बताया गया है कि कृष्ण जन्माष्टमी पर विधि-विधान पूर्वक भगवान की पूजा आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसलिए आप इन बातों का ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button