अध्यात्म

20 वर्षों बाद नागपंचमी के शुभ संयोग पर करें ये काम, शिव होंगे प्रसन्न, मनोकामनाएं होंगी पूरी

सावन की नाग पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ और नाग देवता की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है, सावन में आने वाली पंचमी को नाग पंचमी के तौर पर मनाया जाता है, इस दिन नाग देवता के 12 स्वरूपों की पूजा होती है, आपको बता दें कि इस वर्ष नाग पंचमी का पर्व 5 अगस्त 2019 को मनाया जाएगा और इस दिन सोमवार का दिन है, जिसकी वजह से नाग पंचमी पर्व का महत्व और अधिक बढ़ गया है, इस दिन शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है यह शुभ संयोग 20 सालों बाद बना है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि अगर नाग पंचमी के शुभ संयोग पर कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जाए तो इससे व्यक्ति को अपनी पूजा का अधिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है, अगर आप नाग पंचमी के शुभ योग पर अधिक लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस दिन यह उपाय जरूर करें।

नागपंचमी के शुभ संयोग पर करें ये काम

  • इस बार नाग पंचमी सोमवार को पड़ रही है और इस दिन महासंयोग का निर्माण हो रहा है, अगर आप इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के साथ-साथ नाग देवता को दूध पिलाते हैं तो इससे आपको अपनी पूजा का कई गुना अधिक लाभ प्राप्त होगा।
  • ऐसा माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन अगर आप भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करेंगे तो भगवान शिव जी आप से अति प्रसन्न होंगे और आपकी सभी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो इस स्थिति में नाग पंचमी वाले दिन चांदी के नाग नागिन का जोड़ा बना कर दान करें, इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलेगी।

  • अगर आप नाग पंचमी वाले दिन नाग देवता को दूध और खील अर्पित करते हैं तो इससे आपके जीवन में जो भी कष्ट चल रहे हैं वह दूर होते हैं, इसके अलावा आपको धन धान्य का भी आशीर्वाद मिलेगा, आपके धन में लगातार बढ़ोतरी होगी।
  • अगर आपका कोई कार्य बनते बनते बीच में रुक रहा है तो आप अपने अटके हुए कामों को पूरा करने के लिए नाग पंचमी वाले दिन शिव मंदिर में दूध का दान करें, इससे आपके सभी रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे और नौकरी में अगर किसी प्रकार की दिक्कत उत्पन्न हो रही है तो उससे भी छुटकारा मिलेगा।
  • अगर आप भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो नाग पंचमी के दिन खीर का भोग अवश्य अर्पित कीजिए।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि नाग पंचमी के दिन अगर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाए तो इससे व्यक्ति को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है।

अगर आप नाग पंचमी वाले दिन इन ज्योतिषीय उपायों को अपनाते हैं तो इससे आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद आपके ऊपर हमेशा बना रहेगा, इन उपायों को करने से ग्रहों से मिलने वाले बुरे प्रभाव दूर होते हैं, इसके साथ साथ धन से जुड़ी हुई परेशानियां और जीवन के कष्टों से भी शीघ्र छुटकारा प्राप्त होता है, इसलिए आप सोमवार को पड़ने वाली नाग पंचमी के महासंयोग पर इन उपायों को करके इसका लाभ अवश्य उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button