अध्यात्म

होली पर करें यह चीजें दान, घर में रहेगा लक्ष्मीजी का वास, सुख-शांति और धन में होगी वृद्धि

10 मार्च 2020 को रंगों का त्योहार होली खेली जाएगी, ऐसा बताया जा रहा है कि इस होली पर कई सालों बाद बेहद खास संयोग बन रहे हैं, जिसकी वजह से इस बार की होली बहुत ही खास मानी गई है, इस खास योग पर अगर आप कुछ चीजें दान करते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं हिंदू धर्म में दान का बहुत ही महत्व माना गया है, ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति जितना दान करता है उसके कई गुना उसको फायदा मिलता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस शुभ संयोग पर आप किन चीजों का दान करके आप अपने जीवन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं और घर परिवार की सुख समृद्धि बनाए रख सकते हैं इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं, अगर आप इन चीजों का दान करते हैं तो इससे आपके घर में धन की देवी माता लक्ष्मी जी का वास होगा।

आइए जानते हैं होली पर किन चीजों का दान करें

  • अगर आप होली वाले दिन किसी किन्नर को दान देते हैं तो इससे आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है, ऐसा बताया जाता है कि अगर किन्नर की दुआएं किसी व्यक्ति को लग जाए तो उस व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं, इनकी दुआओं में काफी असर माना जाता है, जो व्यक्ति को हर बुरी परिस्थिति से बचा कर रख सकती है, इतना ही नहीं बल्कि अगर आप होली वाले दिन किन्नर को कुछ ना कुछ दान देते हैं तो इससे आपके घर में लक्ष्मी जी का भी वास होता है।

  • जैसा कि हमने आपको बताया इस बार की होली पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है, इसलिए अगर आप इस दिन वस्त्रों का दान करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना गया है, आप जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान करें, इससे आपको अपने जीवन में कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा, परंतु आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आप नए वस्त्रों का दान ही करें, पुराने और कटे-फटे वस्त्रों का दान मत कीजिए।
  • अगर आप होली वाले दिन निर्धन लोगों और जरूरतमंद व्यक्तियों को मालपुआ का दान करते हैं तो इससे आपकी बुद्धि का विकास होता है।

  • आप होली वाले दिन गाय को हरा चारा खिलाएं क्योंकि गाय में 33 कोटि देवी देवताओं का वास माना जाता है, अगर आप इस दिन गाय को हरा चारा खिलाते हैं और इसकी सेवा करते हैं तो इससे आपके घर में सुख शांति बनी रहती है।
  • आप होली वाले दिन अपने माता पिता को कुछ ना कुछ उपहार के रूप में अवश्य दीजिए, इसके अलावा आप अपने गुरु को दान करें, ऐसा करने से देव गुरु बृहस्पति आपसे खुश होंगे, जिसकी वजह से आपके जीवन से धन से जुड़ी हुई समस्याएं दूर होंगी और सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
  • अगर आप होली वाले दिन गरीब लोगों की मदद करते हैं और उनको भोजन कराते हैं तो इससे शनिदेव आपसे प्रसन्न होंगे, इसलिए आप होली के दिन जरूरतमंद और निर्धन लोगों को वस्त्र और भोजन अवश्य दें, इससे शनिदेव का आशीर्वाद मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button