राशिफल

नए साल में केतु बदलेगा अपना घर, किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, किनके लिए रहेगा अशुभ? जानिए

समय की चाल किसी के लिए नहीं रूकती और ना ही यह किसी के लिए रुकेगी, निरंतर समय का चक्र चलता रहता है और समय के अनुसार ही व्यक्ति के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ग्रहों में समय के अनुसार बहुत से बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से मनुष्य का जीवन प्रभावित होता है, अगर किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से उस व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने की वजह से व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है, व्यक्ति को अपने जीवन में सुख मिलेगा या परेशानियों का सामना करना पड़ेगा? यह सभी ग्रहों की चाल पर निर्भर करता है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार 2020 में केतु अपनी राशि परिवर्तन करने वाला है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा, 23 सितंबर 2020 को प्रातः 8:20 बजे पर केतु वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और इस परिवर्तन का 12 राशियों पर क्या प्रभाव रहने वाला है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं केतु की राशि परिवर्तन की वजह से किन राशियों पर रहेगा शुभ असर

मेष राशि वाले लोगों के लिए केतु का परिवर्तन शुभ रहने वाला है, आपका मन धार्मिक प्रवृत्ति में अधिक लगेगा, पिछले समय से हो रहे नुकसान की भरपाई आप कर सकते हैं, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं, आप अपने घर परिवार के लोगों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी, पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए केतु का राशि परिवर्तन सफलता वाला रहने वाला है, आपको हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी, पुरानी शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है, धन संबंधित कार्यों में आपको फायदा मिलेगा, आप अपने विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे, आप अपनी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना कर चलेंगे, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए केतु का राशि परिवर्तन सुखों में वृद्धि कर सकता है, पैतृक संपत्ति से आपको फायदा मिलेगा, आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं, धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा, इस राशि वाले लोगों का प्रेम विवाह हो सकता है, आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, समय के साथ-साथ आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।

धनु राशि वाले लोगों के लिए केतु का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है, आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे, आपको अपने व्यापार में लगातार तरक्की हासिल होगी, घर परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है, घर परिवार के लोगों के बीच चल रही अनबन दूर हो सकती है, आप समय के अनुसार अपने सभी कार्य पूर्ण करेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों को केतु की राशि परिवर्तन की वजह से यह साल अच्छा रहने वाला है, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, आपका रुका हुआ पैसा आपको आसानी से वापस मिल सकता है, भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे, कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी उपलब्धि हासिल हो सकती है, सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे, धन निवेश करने के लिए यह समय शुभ रहने वाला है, आपको इसका अधिक फायदा मिलेगा।

आइए जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

मिथुन राशि वाले लोगों को केतु की राशि परिवर्तन की वजह से कार्य क्षेत्र में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, आपको जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है, व्यापार में भागीदारों से मतभेद हो सकते हैं, आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित कीजिए, आपकी आमदनी सामान्य रहेगी, घर परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए केतु का राशि परिवर्तन ठीक-ठाक रहेगा परंतु आपको अपने जीवन में अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है, शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें, स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा, आप यदि कोई निवेश करते हैं तो सोच विचार अवश्य कीजिए, पिता के सहयोग से आप अपने अधूरे कार्य पूरे कर सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों को केतु की राशि परिवर्तन की वजह से संतान से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जीवनसाथी के बीच गलतफहमियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, आपको अच्छे नतीजे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, आपका व्यापार अच्छा चलेगा, नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन की संभावना बन रही है, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।

तुला राशि वाले लोगो के लिए केतु का राशि परिवर्तन ठीक नहीं रहेगा, आपके साहस में कमी आ सकती है, आपके आत्मविश्वास का स्तर कमजोर रहेगा, आपको अपने घर परिवार पर ध्यान देने की आवश्यकता है, छोटे भाई बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है, धर्म-कर्म के कार्यों की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं, आपको अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान आप अपनी चीजों का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए केतु का राशि परिवर्तन अच्छा रहने वाला है, आप कार्यस्थल में कई चीजों को समझने की कोशिश करेंगे, आपका मन किसी बात को लेकर विचलित हो सकता है, घर परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपके मन को शांति प्राप्त होगी, आप अपने भविष्य की योजनाओं पर काफी सोच विचार करेंगे, अचानक किसी प्रभावशाली लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

मकर राशि वाले लोगों को बेवजह के खर्चों का सामना करना पड़ेगा, केतु की राशि परिवर्तन की वजह से आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है, आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है, आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की जरूरत है, अचानक आपको अशुभ समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे।

मीन राशि वाले लोगों को राहु की राशि परिवर्तन की वजह से कार्य क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, कार्यस्थल में आपके विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा, आप धन के लेनदेन में कोई भी लापरवाही मत कीजिए, आपको कठिन समय में कुछ ना कुछ नया सबक मिल सकता है, आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button