राशिफल

राशिफल 7 अप्रैल 2023: आज 6 राशियों पर बरस रही मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, दूर होगी पैसों की कमी

आज हम आपको शुक्रवार 7 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 7 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई कारोबार कर रहे हैं, तो आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी जरूरी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ेगा। यह यात्रा आपके लिए फलदायक साबित होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल होंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मार्केटिंग के लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। आपको अपने सभी कार्य समय रहते पूरे करने की जरूरत है, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। घर परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने के कारण मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आपको अपनी सभी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने की जरूरत है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आपको अपनी कोशिशों से अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके रिश्तो में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आज आप कोई बहुत महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में शुभ समाचार मिल सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। किसी पुराने रोग की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने सामने आने वाली हर परिस्थिति का डटकर सामना करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज बच्चों तथा परिवार के साथ शॉपिंग में भी समय व्यतीत करेंगे। लेकिन आपको अपने फालतू के खर्चों पर लगाम रखना होगा, नहीं तो आगे चलकर समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको व्यापार में आर्थिक लाभ होने के योग हैं। घरेलू सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। दोस्तों के साथ किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। आपको अपनी अच्छी सोच से लाभ मिलने वाला है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। शाम तक आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। अचानक घर में खास मेहमान का आगमन होगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आज लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपको अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करने होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है, जिससे आपकी चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। जीवन में आज जो भी कार्य दूसरों की भलाई के लिए करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन करेंगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। पिताजी की मदद से आपका अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। आप घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। अचानक कमाई के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज आपको जोखिम वाले कामों में पैसा लगाने से बचना होगा, नहीं तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके द्वारा बनाई गई नई योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। युवाओं को व्यर्थ के विवादों में उलझने से बचना चाहिए, इससे उन्हें बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका आज अच्छा फायदा मिल सकता है। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको अपनी किस्मत का साथ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके चलते आप काफी व्यस्त रहेंगे। परिवारवालों के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button