अध्यात्म

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए एक लोटा जल का करें ये उपाय, धन संबंधित समस्याएं होंगी दूर

माता लक्ष्मी जी की कृपा हर कोई व्यक्ति प्राप्त करना चाहता है। लोग माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं ताकि जीवन की सभी परेशानियां दूर हो और व्यक्ति अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करें, परंतु ना चाहते हुए भी मनुष्य को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। घर-परिवार में किसी न किसी प्रकार की परेशानी लगी रहती है। धन से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। यदि आप भी अपने जीवन की समस्याओं को लेकर काफी चिंतित हैं तो आप ज्योतिषशास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को अपना सकते हैं। अगर आप इन उपायों को करते हैं तो इससे आपके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और माता लक्ष्मी जी की कृपा से धन से जुड़ी हुई समस्याएं दूर होंगी।

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय

पीपल वृक्ष की जड़ में एक लोटा जल अर्पित करें

स्कंद पुराण के अनुसार देखा जाए तो पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु जी का वास होता है। पीपल का वृक्ष देव वृक्ष भी माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि जो व्यक्ति नियमित रूप से पीपल में जल अर्पित करता है उसकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत बनता है। अगर आप पीपल की जड़ में नियमित रूप से एक लोटा जल अर्पित करते हैं तो इससे आपके जीवन की धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी।

तुलसी में एक लोटा जल अर्पित करें

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। ऐसा बताया जाता है कि जिस घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगा होता है। उस घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। भगवान विष्णु जी को तुलसी अति प्रिय है, इसलिए विष्णु जी की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की सारी परेशानियां दूर हो तो आप तुलसी में एक लोटा जल सुबह-शाम अवश्य अर्पित कीजिए। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु जी के साथ-साथ धन की देवी माता लक्ष्मी जी की भी कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर का वास्तु दोष दूर करता है।

सूर्य देव को जल अर्पित करें

आप रोजाना नियमित रूप से सूर्य देवता को जल अर्पित अवश्य कीजिए। आप रोजाना प्रात: काल उठकर घर की साफ-सफाई करने के बाद मुख्य द्वार पर पानी छिड़कें।

पक्षियों के लिए एक पात्र में जल रखें

मनुष्य के जीवन में ना चाहते हुए भी आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए हर संभव कोशिश करता है, परंतु सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की आर्थिक समस्याएं दूर हो तो आप पक्षियों को दाना-पानी डालें। आप अपने घर की छत पर ऐसी जगह पर एक पात्र में जल और अनाज रखिए जहां पर पक्षी आते हो। इस उपाय को अपनाकर आप अपने परिवार के आर्थिक संकट को दूर कर सकते हैं, इसके अलावा इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। यह उपाय करने से परिवार पर आने वाले संकट भी टल जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button