राशिफल

राशिफल 27 जनवरी: आज मां लक्ष्मी की कृपा से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेंगे कई बड़े लाभ

आज हम आपको शुक्रवार 27 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 27 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। कुछ जरूरी कार्य पैसों की कमी से पूरे नहीं हो पाएंगे, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे जीवन की परेशानियों से लड़ने की शक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग अच्छा कमाने मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिलने की संभावना बनी हुई है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपकी ईमानदारी और आपकी आत्मा प्रेरणा आपको सफलता दिलाने वाली साबित होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज नौकरी और बिजनेस में जो भी समस्या चल रही थी, उसका हल निकल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जितना आप मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। संतान से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। किसानों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। आज रोजगार के नए अवसर मिलने के योग बने हुए हैं। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिल सकती है। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। नौकरी में कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर अगर आप परेशान चल रहे थे, तो आज उसमें सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। परिवार का साथ मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा, किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। किस्मत का साथ मिलने से कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। घर के बच्चों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत कर सकते हैं। आज पैसों की आमद होगी। माताजी की सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। आज आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करने से बचना होगा। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों से पूरी मदद मिलेगी। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आपके प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। इस राशि वाले लोगों को बहुत ही जल्द तरक्की के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप जिस कार्य को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आज आपको धन प्राप्ति होने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। सरकारी कामों में भी ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सोसाइटी के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न रहेंगे। आपकी कोई पुरानी चिंता खत्म हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर नजर आ रही है। आपके पिछले प्रयास अब फल देंगे। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा लेकिन अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। कार्यप्रणाली में सुधार करना जरूरी है। अविवाहित लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button