अध्यात्म

अपनी समस्या अनुसार गणपति बप्पा को यह चीजें करें अर्पित, समस्याओं का होगा हल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश जी की पूजा होती है। लोग इनकी पूजा के दौरान उनका पसंदीदा भोग लगाते हैं, ताकि गणपति महाराज प्रसन्न हो जाएं। गणेश चतुर्थी का त्योहार 10 दिनों तक चलने वाला त्यौहार है। इन दिनों में भक्त श्रद्धा और भक्ति भाव से गणेश जी की पूजा करते हैं। भगवान गणेश जी भक्तों के जीवन के संकट दूर करने वाले माने गए हैं। यदि इनकी कृपा दृष्टि किसी व्यक्ति पर हो तो, उस व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है और जीवन खुशहाली से परिपूर्ण होता है। अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न हो रही है तो आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनको अगर आप भगवान गणेश जी को अर्पित करते हैं तो इससे आपकी समस्या का समाधान होगा।

समस्या अनुसार गणपति बप्पा को यह चीजें चढ़ाएं

  • जिन विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में किसी न किसी प्रकार की दिक्कत उत्पन्न हो रही है तो ऐसे में आप भगवान गणेश जी को दूर्वा अर्पित कीजिए। इससे आपको लाभ मिलेगा।
  • अगर आप अपने व्यवसाय में तरक्की हासिल करना चाहते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपको अपने व्यापार में अच्छा फायदा मिले तो आप गणेश चतुर्थी पर गणेश जी के नामों का जाप कीजिए और श्री सूक्त का पाठ करें। इससे आपको व्यवसाय में धन की प्राप्ति होगी।

  • यदि आपका कोई जरूरी कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है। हर संभव प्रयास के बावजूद भी वह कार्य पूरा नहीं हो रहा है तो आप गणेश जी को पीली धोती, लाल गमछा और जनेऊ अर्पित कीजिए। इससे आपका रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना बढ़ती है।
  • यदि विवाह में किसी प्रकार की अड़चन उत्पन्न हो रही है तो ऐसी स्थिति में भगवान गणेश जी के नामों का जाप करना लाभदायक माना गया है।
  • अगर शादीशुदा जिंदगी में किसी ना किसी बात को लेकर परेशानियां बनी रहती हैं। आपका दांपत्य जीवन ठीक प्रकार से नहीं चल रहा है। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध खराब है तो ऐसे में पति-पत्नी एक साथ गणेश मंदिर में जाएं और वहां पर गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं और इनको वस्त्र अर्पित कीजिए। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी और पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बनेंगे।
  • अगर आप स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से चिंतित हैं तो आप गणेश चतुर्थी पर रोजाना भगवान गणेश जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। इससे आपकी सेहत में सुधार आएगा।
  • अगर आप चाहते हैं कि आप हर क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करें तो आप गणेश चतुर्थी के दिनों में मंत्र “ॐ गं गणपतये नमः” का 9 माला लगातार जाप कीजिए।

उपरोक्त आपको अपनी समस्याएं अनुसार गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश जी को कौन सी चीजें अर्पित करें? इसके बारे में जानकारी दी गई है। शास्त्रों के अनुसार गणेश चतुर्थी का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इन दिनों में कुछ सरल से उपाय करके व्यक्ति अपने जीवन की समस्त परेशानियों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। यदि आप उपरोक्त बताई गई चीजों को गणपति बप्पा को अर्पित करते हैं तो इससे आपके जीवन की समस्याओं का शीघ्र ही समाधान होगा और आपका जीवन खुशियों से भरपूर बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button